एक्सप्लोरर

कृष्णा राज कपूर के निधन पर बोले सलमान, मैं और मेरी मां आपको बहुत MISS करेंगे

कृष्णा राज कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड सकते में है. इसी बीच सलमान खान का बेहद भावुक रिएक्शन सामने आया है. सलमान खान ने ट्वीट करते हुए उन्हें अपनी मां बताया है. सलमान खान कपूर फैमिल के बेहद करीबी हैं और करीना -करिश्मा दोनों ही उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं.

नई दिल्ली:  कृष्णा राज कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड सकते में है. इसी बीच सलमान खान का बेहद भावुक रिएक्शन सामने आया है. सलमान खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो उन्हें बहुत याद करेंगे. सलमान खान कपूर फैमिल के बेहद करीबी हैं और करीना -करिश्मा दोनों ही उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं. सलमान ने कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, कृष्णा आंटी...मेरी मां और मैं आपको हमेशा याद करेंगे. बता दें कि खान परिवार और कपूर परिवार काफी करीबी हैं. कृष्णा राज कपूर ने 87 साल की उम्र में 1 अक्टूबर सुबह 5 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली. इस खबर के बाहर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कई सेलेब चेंबूर स्थित उनके निवास पर आखिरी दर्शन करने पहुंचे. वहीं, कुछ ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. सलमान ही नहीं आमिर खान ने भी कृष्णा राज कपूर को लेकर बेहद भावुक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा ''अगर राज कपूर फिल्म मेकिंग का एक इंस्टीट्यूशन थे तो कृष्णा जी जिंदगी जीने का इंस्टीट्यूशन  थी. हम सभी के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षति है. रणधीर जी , ऋषि जी, चिंपू जी , रीमा जी , ऋतू जी और पूरे परिवार को मेरा प्यार. हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं कृष्णा जी. '' बता दें कि रणधीर कपूर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह 5 बजे उनकी मौत हुई. बढ़ती उम्र और बुढ़ापे की बीमारियों से भी वो जूझ रही थीं. अपनी मां के निधन पर रणधीर ने कहा, "उनकी मौत से हम गहरे सदमे में हैं." रणधीर कपूर ने बताया कि अंतिम संस्कार चेंबूर शवदाह गृह में किया जाएगा. आपको बता दें कि 1946 में राजकपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी. इस दंपत्ति को पांच बच्चे हुए. तीन बेटे रणधीर, ऋृषि और राजीव, जबकि दो बेटियां हैं रितू और रीमा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget