एक्सप्लोरर

Saawan Kumar Tak Death: सावन कुमार टाक के निधन पर सलमान खान ने जताया शोक, ऐसे दी खास श्रद्धांजलि

Saawan Kumar Tak Passed Away: फिल्ममेकर सावन कुमार टाक के निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शोक जताया है. साथ ही सलमान ने सनम वेबफा फिल्म डायरेक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Salman Khan On Saawan Kumar Tak: हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर सावन कुमार टाक का गुरुवार को निधन हो गया है. लंबे समय से बीमार चल रहे सावन कुमार ने 25 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. सावन कुमार की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग शोक जता रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सावन कुमार के देहांत पर दुख जताया है. साथ ही उन्हें खास अंदाज में श्रद्धाजंलि अर्पित की है.

सलमान ने सावन कुमार की मौत पर जताया शोक

गौरतलब है कि सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए काफी जाने जाते हैं. सलमान खान जिस शख्स के साथ जुड़ जाते हैं, उसके साथ अंतिम वक्त तक खड़े नजर आते हैं. ऐसा ही नाता सलमान का सावन कुमार के साथ रहा था. जिसकी शुरुआत साल 1991 में आई सलमान कि फिल्म सनम बेवफा से हुई. दरअसल सनम बेवफा फिल्म का डायरेक्शन सावन कुमार ने किया था. जिसके तहत सलमान और सावन एक दूसरे के करीब थे. ऐसे में अब सावन कुमार टाक के निधन पर सलमान का प्रतिक्रिया सामने आई है. सलमान खान ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सावन कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर की है. सलमान ने सावन की इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि- रेस्ट एंड पीस मेरे प्रिय सावन जी. आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान मेरे दिल में रहा. इस तरह से सलमान ने सावन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे सावन कुमार

सावन कुमार टाक बॉलीवुड में मल्टी टास्कर के नाम से भी जाने जाते हैं. क्योंकि सावन बतौर निर्माता, डायरेक्टर, लेखक और सिंगर के रूप में फेमस थे. हालांकि डायरेक्शन के काम में सावन ने अपनी खास पहचान बनाई. इस दौरान अपने फिल्मी करियर में सावन कुमार टाक ने बतौर डायरेक्टर सौतन की बेटी, हवस, सौतन, बेवफा से वफा, सनम बेवफा, चांद का टुकड़ा जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाईं.

Koffee With Karan: 14 साल छोटी Mira Rajput से शादी करने पर बोले Shahid Kapoor, 'बच्चों की तरह करना पड़ा हैंडल...'

Brahmastra: फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने पर बोले रणबीर कपूर, 'ऑडियंस राजा है...वही बनाती है फिल्म को ग्लोबल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget