एक्सप्लोरर

जब Salman Khan ने नशे में चूर होकर सुभाष घई को जड़ दिया था थप्पड़, फिर ऐसे सुलझा था मामला

Salman Khan: सलमान खान के कई किस्से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. ऐसा ही एक किस्सा है जब एक पार्टी में नशे में चूर होकर उन्होंने सुभाष घई को थप्पड़ मार दिया था.

Salman Khan Slapped Subhash Ghai: सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं. सुपरस्टार हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. उनके इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ झगड़े भी खूब सुर्खियों में रहे. एक बार तो सलमान खान का सुभाष घई संग एक पार्टी में जबरदस्त झगड़ा हो गया था और एक्टर ने फिल्म मेकर को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था. हालांकि अगले दिन गलती का एहसास होने पर सलमान ने सुभाष घई से माफी भी मांगी थी. चलिए आपको ये हैरान कर देने वाला किस्सा बताते हैं.

पिता के कहने पर सलमान ने मांगी थी सुभाष घई से माफी
सलमान के पिता और वेटरन स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने ज़ूम के साथ एक पुराने इंटरव्यू में सुभाष घई के साथ सलमान की झड़प का किस्सा बताया था. उन्होंने दावा किया खा  कि उन्होंने ही सलमान से माफी मांगने को कहा था. सलीम खान ने कहा था, "लड़ाई के बाद, अगली सुबह जब मैं चाय पी रहा था, वह मेरे पास आया और मुझे घटना के बारे में बताया. मैंने उससे पूछा कि क्या उसे एहसास है कि यह उसकी गलती थी, और उसने स्वीकार किया कि उसने गलती थी और लड़ाई के लिए शराब को जिम्मेदार ठहराया. मैंने उन्हें सलाह दी कि वह फोन उठाएं और सुभाष से माफी मांगें और उन्होंने ऐसा किया.''

सलमान खान ने कबूली थी सुभाष घई को मारने की बात
2002 में पब्लिश्ड लेहरन की एक पुरानी रिपोर्ट में, सलमान खान ने एक पार्टी में घई को थप्पड़ मारने की बात भी कबूल की था और खुलासा किया कि उन्होंने अगले दिन माफी मांगी थी. इस लेकर सलमान ने डिटेल में बताया था, "मैंने खुद को हर जगह चोट पहुंचाई है. मैं किसी और को चोट नहीं पहुंचा सकता. मैंने सिर्फ सुभाष घई को मारा है. फिर भी, मैंने अगले दिन उनसे माफ़ी मांगी, उस व्यक्ति ने मुझे चम्मच से मारा, मेरे चेहरे पर एक प्लेट लगभग तोड़ दी, मेरे जूतों पर यूरिन कर दिया और मेरी गर्दन पकड़ ली मैं अपने आप पर काबू नहीं रख सका. और देखो क्या हुआ. अगले दिन, मुझे जाकर माफ़ी मांगनी पड़ी.”


जब Salman Khan ने नशे में चूर होकर सुभाष घई को जड़ दिया था थप्पड़, फिर ऐसे सुलझा था मामला

सलमान संग झगड़े पर सुभाष घई ने क्या कहा था
सुभाष घई, ने बाद में सलमान खान के साथ फिल्म युवराज में काम किया था. वहीं अभिनेता के साथ अपने विवाद के बारे में बात करते हुए सुभाष घई ने कहा था कि लड़ाई के अगले दिन, सलमान उनसे मिलने आए थे. घई ने कहा, “ "सलमान एक गिल्ड चाइल्ड  की तरह मेरे सामने आकर खड़े हो गए. मैं मुस्कुराया और उससे पूछा, 'कल रात तुम्हें क्या हुआ?' और उन्होंने कहा, 'मैं यहां आया हूं क्योंकि मेरे पिता ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था.' मैंने कहा, 'तो आपको गलती का एहसास नहीं है?' और उन्होंने उत्तर दिया, 'बेशक मुझे गलती का एहसास है.' बता दें कि सुभाष घई और सलमान खान अब कई सालों से करीबी दोस्त हैं.

ये भी पढ़ें:-अभिषेक बच्चन संग हर रोज होता था ऐश्वर्या राय का झगड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा, जानें-कौन पहले बोलता था 'सॉरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget