एक्सप्लोरर

दरियादिल सलमान खान का जब अखबार ने इस वजह से चार साल तक किया था बायकॉट, फिर पिता ने सुलझाया था मामला

Salman khan Trivia: टाइगर कहें या दबंग, या फिर कहें आसमान से आया कोई फरिश्ता, सलमान खान के कई नाम हैं. लेकिन उन्हें ये नाम ऐसे ही नहीं दे दिए गए. सलमान के व्यवहार ने उन्हें इन नामों के काबिल बनाया है.

Salman khan Biography And Trivia: हॉट, डैशिंग, हैंडसम और करोड़ों दिलों को धड़काने वाला दबंग. वो तो बॉलीवुड में बस एक ही हैं और वह हैं वन एंड ओनली सलमान खान. दिलदार दबंग की दबंगई से तो सभी वाकिफ हैं. उनका ये नेचर उनकी रील लाइफ के साथ-साथ उनकी रीयल लाइफ में भी नजर आता है. सलमान बॉलीवुड का वो चेहरा है, जिसे सभी प्यार करते हैं, चाहे वो फिल्म निर्माता-निर्देशक हो या फिर हीरो-हीरोइन. उन्हें सभी दिल से चाहते हैं और उनकी इज्ज़त करते हैं. सलमान अपने हाथ में एक ब्लू रंग के नग का ब्रेसलेट पहनते हैं, जिसे उनका लकी चॉर्म माना जाता है, लेकिन सलमान खुद बन चुके हैं, लोगों के लिए उनका लकी चॉर्म. वक्त आने पर दबंग खान ने बढ़ चढ़कर लोगों की खूब मदद की है. फिर चाहे वो निर्माता, निर्देशक, हीरो, हीरोइन हो या फिर कोई न्यू कमर ही क्यूं ना हो.


दरियादिल सलमान खान का जब अखबार ने इस वजह से चार साल तक किया था बायकॉट, फिर पिता ने सुलझाया था मामला

वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुआ एक किस्सा

वक्त के साथ सलमान खान और भी ज्यादा दिलदार होते जा रहे हैं. उनकी इस दिलदारी का राज़ है उनमें आने वाला अच्छा बदलाव. एक समय वो भी था जब सल्लू मियां को कभी भी गुस्सा आ जाया करता था, उसे लड़कपन कहें या जवानी का जोश. ऐसा फेज़ वैसे सभी की लाइफ में आता है, जब अकल कम और जोश ज्यादा होता है. यह वाकया उस समय का है जब एक वरिष्ठ पत्रकार की फोटो को सलमान ने गाली दी थी, सलमान खान के मुंह से ऐसे अपशब्द सुनकर उन्हें काफी बुरा लगा था. इस किस्से की वजह से सलमान को तकरीबन चार साल के लिए उस न्यूज़ पेपर के संपादक ने उनकी खबरों को छापने पर प्रतिबंध लगा दिया था, ये झगड़ा तब जाकर शांत हुआ जब सलमान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई.

इस झगड़े को खत्म कराने के लिए फिल्म 'हम आपके है कौन' (Hum Aapke hai kaun) के डायरेक्टर-राइटर खुद सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के साथ उनका पूरा परिवार दिग्गज पत्रकार को मनाने के लिए उनके ऑफिस गया था. तब भी बात नहीं बन सकी. इसके बाद सलमान के पिता ने खुद पत्रकार से ये मसला खत्म करने के लिए कहा और इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने भी फोन पर उन्हें समझाया. तब जाकर कहीं पत्रकार साहब ने सलमान को माफ किया और फिर उस नामचीन अखबार में सलमान की खबरों से पूरा पेपर भर जाया करता था, क्योंकि उस समय उनकी फिल्म ‘हम आपके है कौन’ रिलीज हुई थी. खैर इस मसले के बाद सलमान और दिग्गज पत्रकार के बीच गिले-शिकवे दूर हो गए. अब का सलमान पहले से कहीं ज्यादा नरम दिल और बेहतर इंसान बन चुके हैं.


दरियादिल सलमान खान का जब अखबार ने इस वजह से चार साल तक किया था बायकॉट, फिर पिता ने सुलझाया था मामला

मददगार सल्लू मियां

ये बात तो सौ फीसदी सच है कि अब सलमान पहले के मुकाबले बिल्कुल बदल चुके हैं. वह एक बेहतर ऐक्टर तो पहले से ही थे, लेकिन अब वो किसी की भी मदद करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते. सलमान की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ चुकी है, जिसे कोई स्टार भी टक्कर नहीं दे सकता. सलमान खान कई नेक काम करते रहते हैं, जैसे कि वह अपने एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ के तहत कई लोगों की मदद करते रहते हैं. खासकर जब कोरोना जैसी महामारी हुई तब सलमान कि एनजीओ ने बढ़ चढ़कर लोगों की मदद की.

लकी चार्म है सलमान

ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान जिस पर भी अपना हाथ रख देते हैं, उसकी किस्मत ही बदल जाती है. फिर चाहे वो स्टार्स की हो या फिर किसी आम फैन की. सलमान ने बॉलीवुड में कई नए चेहरों को काम दिया, जिसमें कैटरीना कैफ, ज़रीन खान, स्नेहा उल्लाल, हिमेश रेशमिया जैसे कई नामचीन चेहरे शामिल है. सलमान ने वक्त आने पर सभी की मदद की है और आज भी करते हैं.

सलमान जैसा कोई नहीं!

संकट की घड़ी में सलमान ने 25,000 श्रमिकों को 1500 रुपये देकर उनकी मदद की थी, तो वहीं उन्होंने अपने एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ और ‘आई लव मुंबई’ के साथ मिलकर लोगों तक फूड पैकेट्स के अलावा प्लाजमा, ऑक्सीजन पहुंचाने तक की कामयाब कोशिश की. इसके अलावा वह 18 साल के एक बच्चे की पढ़ाई करने में भी आर्थिक सहायता कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget