एक्सप्लोरर

भाईजान के घर के बाहर हुई फायरिंग तो KRK ने बता दिया ड्रामा, बोले- 'पब्लिसिटी के लिए खुद सलमान ने ही करवाया ऐसा'

Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार सुबह 5 बजे आकर कई राउंड फायरिंग की है. वहीं केआरके ने इस घटना को सिर्फ सलमान खान का ड्रामा बताया है.

Salman Khan House Firing: रविवार सुबह 5 बजे बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की गई. जिस समय बाइक सवारों ने सलमान के घर गोलीबारी की उस समय एक्टर अपने घर में ही थे. सलमान के घर के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घर की दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं. 

भाईजान के घर हुई फायरिंग को KRK ने बताया ड्रामा

वहीं घर के बाहर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी सलमान खान से फोन पर बात की. उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है. वहीं अब इन सबके बीच कमाल राशिद खान एक्स पोस्ट को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. केआरके ने X पर पोस्ट करते हुए सलमान पर निशाना साधा है. 

केआरके ने 'X' पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये सब सल्लू का ड्रामा है. सल्लू भारत का सबसे बड़ा गैंगस्टर है और बाकी सभी गैंगस्टर उसके लिए काम करते हैं. उन्होंने सुबह 5 बजे हवा में गोली क्यों चलाई, जब सभी लोग सो रहे थे. दया और पब्लिसिटी पाने के लिए उसने ये सब इंतजाम किया होगा! क्योंकि वह जानता है कि मैं ये खुलासा करने जा रहा हूं कि उसने सुशांत सिंह के साथ क्या किया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें कि भाईजान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने आकर कई राउंड फायरिंग की है. दोनों शख्स बाइक पर आए और हवा में गोलियां चलाकर फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले है. पुलिस फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

वहीं इस घटना के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान के घर के बाहर होने वाली फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया है. इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. इस घटना के बाद सलमान खान के घर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है.

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने किया गुस्सा जाहिर

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी गुस्सा जाहिर किया है. अशोक ने कहा है कि, 'जिन बाइक सवार ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग की है वे काफी एक्टिव क्रिमिनल हैं. मैं ऐसा मानता हूं कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही इन लोगों को पकड़ लेगी और इन पर सख्त कार्रवाई करेगी. मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र सरकार इसपर ऐसा एक्शन लेगी जो सलमान खान के साथ जो हुआ है वो आगे किसी के साथ ना हो.'

 

यह भी पढ़ें:  Salman Khan House Firing: सलमान ख़ान के अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग, मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget