एक्सप्लोरर

फायरिंग की घटना के बाद भी ना काम रोकेंगे ना घर बदलेंगे सलमान खान, एक्टर बोले- 'हमलावरों का मकसद यही है कि....'

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर बीते दिन हुई फायरिंग की घटना के बाद से हर कोई एक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. वहीं सलमान ने इस घटना के बावजूद काम जारी करने का फैसला किया है.

Salman Khan House Firing: रविवार को तड़के बॉलीवुड के भाईजान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी. इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री सहित एक्टर के तमाम फैंस को हिलाकर रख दिया है. हालांकि एक्टर ने फायरिंग की घटना के बाद भी अपने काम को जारी रखने और वर्क कमिटमेंट को पूरा करने का फैसला किया हैं और वे इस तरह की घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते हैं.

 फायरिंग की घटना के बाद भी काम जारी रखेंगे सलमान खान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, ''सलमान का ध्यान पहले की योजना के मुताबिक अपना काम करने पर है. वह इस फायरिंग की घटना के पीछे के लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि वे यही चाहते हैं. इसके बजाय, उन्होंने इंडस्ट्री के दोस्तों और अभिनेताओं से चिंता न करने को कहा है. इसके अलावा, उन्होंने उनसे गैलेक्सी अपार्टमेंट में न जाने के लिए भी कहा क्योंकि ये सोसाइटी के अन्य लोगों के लिए भी असुविधाजनक हो रहा है.”

क्या घर शिफ्ट करेंगे सलमान खान?
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने उन खबरों का भी खंडन किया कि सलमान बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट से अपना घर बदलना चाहते हैं. सूत्र के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बावजूद, सलमान खान की घर शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है.

सलमान ख़ान की सुरक्षा में पुलिस की संख्या बढ़ाई गई
इन सबके बीच सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान ख़ान की सुरक्षा में पुलिस की संख्या बढ़ा दी है. सलमान ख़ान को फ़िलहाल Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है. इसी कैटेगरी में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल बढ़ाया गया. इसके अलावा लोकल पुलिस का भी सर्विलांस बढ़ाया गया.

पांच राज्यों की पुलिस कर रही शूटर्स की तलाश
वहीं सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में 7.62 हथियार का इस्तेमाल किया गया है. सूत्रों ने कहा कि बाइकर्स वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की ओर गए, ऐसी संभावना है कि वे लोग मुंबई से बाहर चले गए होंगेय पुलिस सूत्रों ने बताया कि शूटर महाराष्ट्र के बाहर के थे.

मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इन सबके बीच दिल्ली पुलिस के हाथ नई जानकारी लगी है. दरअसल शूटर्स में से एक दिल्ली से सटे गुरुग्राम का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पांच राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब पुलिस शूटर्स की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Death Threat: कभी लेटर तो कभी ईमेल के जरिए, एक या दो बार नहीं सलमान खान को मिल चुकी है कई बार जान से मारने की धमकी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget