एक्सप्लोरर

पहले सलीम खान को धमकी, फिर सलमान खान के काफिले में घुसा शख्स, दर्ज हुई शिकायत

Salman Khan Security Glitch: सलमान खान के काफिले में एक शख्स बाइक लेकर घुस गया. मामला बुधवार का है जब सलमान का काफिला मेहबूब स्टूडियो से गुजर रहा था. ऐसे में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है.

Salman Khan Security Glitch: सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी के बाद अब एक्टर के साथ एक और हादसा पेश आया है. मुंबई पुलिस की हाई सिक्योरिटी और अपनी बॉडीगार्ड टीम के होते हुए सलमान खान के काफिले में एक शख्स तेज बाइक रफ्तार के साथ घुस गया. मामला बुधवार का है जब सलमान का काफिला मेहबूब स्टूडियो से गुजर रहा था.

सलमान खान के काफिले में तेज रफ्तार से बाइक लेकर घुसने वाले आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस शख्स की पहचान उज्जैर फैज़ मोहिउद्दीन के तौर पर हुई है जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है. ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो शिकायत में कहा गया है कि शख्स 18 सितंबर को तेज रफ्तार बाइक लेकर सलमान के लीग में घुस गया था. 

आरोपी के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी बाइकर को पकड़ लिया था. जिसके बाद बांद्रा पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 125 (लाइफ या पर्सनल सिक्योरिटी को खतरे में डालना) और 281 (रैश ड्राइविंग) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आरोपी को सलमान खान की कारों के गुजरने के बारे में पता नहीं था और ये घटना उससे अनजाने में हुई.

पहले पिता सलीम को मिली थी धमकी
बता दें कि बुधवार को ही सुबह सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ भी एक हादसा हुआ था. जब सलीम मॉर्निंग वॉक पर गए थे तो इस दौरान स्कूटर पर सवार एक शख्स और नकाबपोश महिला उनके पास आए और उन्हें लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर डराने लगे. पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: 'नेगेटिविटी हमारे रिश्ते को खा गई', मंगेतर से टूटी सगाई तो अब्दू रोजिक ने ट्रोलिंग पर कही ये बात

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget