एक्सप्लोरर
अपने बर्थडे पर सलमान फैंस को देने वाले हैं यह खास तोहफा!

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को यह घोषणा की कि अपने 51वें जन्मदिन (27 दिसंबर) पर वह अपना एप लांच करेंगे. सलमान ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी और एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी योजनाओं का खुलासा किया है.
तस्वीर के अनुसार, "27 दिसंबर को मेरे एप का जन्मदिन. यह एप केवल आपके लिए." — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 19, 2016हालांकि सलमान ने एप के बारे में ज्यादा जानकारियां शेयर नहीं कीं. यह उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए तोहफा है. सलमान खान की 'दबंग' के बाद अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' आने वाली है.
और पढ़ें
Source: IOCL


























