एक्सप्लोरर

बिकने के लिए तैयार है सलमान खान की पहली पेंटिंग ‘यूनिटी 1’, जाने- कैसे खरीद सकते हैं

Salman Khan First Painting Is Ready To Sale: सलमान खान द्वारा बनाई गई पहली पेंटिंग यूनिटी 1 बिकने के लिए तैयार है. तो अगर आप भी सलमान के बिग फैन हैं और पेंटिंग खरीदना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

Salman Khan First Painting Is Ready To Sale: सलमान खान सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि बेहतरीन होस्ट भी हैं. वह अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलो पर राज करते हैं. इंडस्ट्री के भाईजान को अभिनय के अलावा पेंटिंग का भी काफी शौक है और वह इस बात को समय-समय पर सोशल मीडिया पर बताते रहे हैं. अभिनेता खाली समय में पेंटिंग करते हैं. इसी क्रम में भाईजान के दीवानों के लिए एक बेहतरीन खबर आई है. खबर है कि सलमान खान की पहली पेंटिंग उनके फैंस के लिए बिकने वाली है. तो अगर आप भी उस पेंटिंग को खरीदने का शौक रखते हैं चलिए बताते हैं कि कब और कहां से खरीदें वह पेंटिंग. 

कब और कहां खरीदें पेंटिंग 
सलमान खान की पहली पेंटिंग यूनिटी 1 है, जो कि 14 जून को आर्ट टेक्नोलॉजी कंपनी आर्टफी पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. सुपरस्टार ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर जाकर घोषणा की. उन्होंने लिखा, ‘रोमांचक खबर! मेरा पहला आर्टवर्क यूनिटी 1 @artfiglobal पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस खास पेंटिंग का एक हिस्सा हिस्सा बनने का मौका जल्द आ रहा है. आर्टवर्क के बारे में अधिक जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें और अपने पसंदीदा फ्रैक्शंस को पाने के लिए तैयार हो जाएं’.

सलमान की पेंटिंग की खासियत
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है है. आर्टफी की वेबसाइट पर इस पेंटिंग की सारी डिटेल्स शेयर की गई हैं. सलमान खान की पेंटिंग की खास बात यह है कि ये आर्टवर्क भारतीय समाज की डाइवर्सिटि, प्यार और सम्मान का आइना है. सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग के अलावा प्रोड्यूसर, टीवी पर्सनैलिटी, सिंगर और अब पेंटिंग में भी हाथ आजमाया है. 

सलमान की पेंटिंग की कीमत तय
सलमान खान की पेंटिंग को लेकर आर्टफी के सीईओ का कहना है कि इस पेंटिंग को लेकर लोग खूब इंटरेस्ट दिखा रहे हैं. हालांकि हाई डिमांड के बाद भी उन्होंने ऑक्शन की बजाए इस पेंटिंग की कीमत तय कर दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान के फैंस उनके काम को खरीदकर उसका कलेक्शन कर सकें. 

सलमान खान वर्कफ्रंट
सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म सिकंदर है, जो कि अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में सलमान का एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा. फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: कई बार हुए रिजेक्ट, उधार लेकर मुंबई में गुजारी जिंदगी, इस फिल्म के हिट होने के बाद पलट गई Kartik Aaryan की लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस, देखें वीडियो
15 अगस्त पर 3.30 बजे तक 31 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Worldwide BO Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget