एक्सप्लोरर

सलमान खान की जमानत पर आज भी सस्पेंस, जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज का तबादला

सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज रविंद्र कुमार जोशी को राज्य के सिरोही जिले में सेशन्स जज बना कर भेजा गया है. जोशी की जगह अब नए डिस्ट्रिक्ट जज चन्द्र कुमार सोनगरा होंगे.

नई दिल्ली: काले हिरण केस में पांच साल की सजा काट रहे और जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद अभिनेता सलमान खान की जमानत पर आज भी सस्पेंस बना हुआ है. सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज रविंद्र कुमार जोशी का कल देर रात ट्रांसफर हो गया है. राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक, रविंद्र कुमार जोशी को राज्य के सिरोही जिले में सेशन्स जज बना कर भेजा गया है. बता दें कि जज रविंद्र कुमार जोशी की जगह अब नए डिस्ट्रिक्ट जज चन्द्र कुमार सोनगरा लेंगे.

शुक्रवार को पूरी नहीं हो पाई थी जमानत याचिका पर सुनवाई

शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई लेकिन जमानत पर फैसला नहीं हो सका.  अब शनिवार को जोधपुर सेशन्स कोर्ट सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई करेगा. कोर्ट ने शुक्रवार को सलमान के केस से जुड़ी सारी फाइले मंगाई हैं.  केस से जुड़ी फाइल देखने के बाद ही शनिवार को  कोर्ट का फैसला आएगा.

सलमान खान की जमानत पर आज सस्पेंस

तबादला होने पर भी अगर किसी मामले का केवल फैसला बाकी हो तो जज फैसला दे सकते है. इससे अदालत का वक़्त बचता है, लेकिन कुछ जज नहीं भी देते, यानी सलमान को जमानत मिलेगी या नहीं, इसका फैसला कोर्टरूम खुलने के बाद ही होगा.

वहीं, आज सलमान की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ सकती है, क्योंकि अदालत ने शुक्रवार को केस से संबंधित निचली अदालत के सभी जरूरी कागजात मंगाए थे, अब क्या जज तबादला होने के बाद उन रेकॉर्डस की तह में जाएंगे, ये सबसे अहम बात होगी.

किस अपराध में जेल की सजा काट रहे हैं सलमान

सलमान खान को कोर्ट ने वन्यजीव (संरक्षण) कानून के प्रावधान 9/51 के तहत दोषी करार देते हुए 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई है. सलमान पर आरोप है कि उन्होंने एक अक्टूबर 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था. यह घटना ‘हम साथ साथ है फिल्म की शूटिंग के दौरान की है. दरअसल, काला हिरण एक विलुप्तप्राय जंतु है और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम- 1972 की अनुसूची एक में शामिल है. इसकी हत्या कानूनन अपराध है.

तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके हैं सलमान

बता दें कि सलमान को चौथी बार जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है. इसी जेल में कथावाचक आसाराम भी कैद है जो बलात्कार के मामले में आरोपी है. इससे पहले सलमान शिकार के मामले में ही कुल 18 दिनों के लिए तीन बार साल 1998, 2006 और 2007 में भी जोधपुर जेल में रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

वायरल सच: क्या सलमान खान को मुसलमान होने की वजह से सजा मिली?

सलमान खान के सपोर्ट में कपिल शर्मा ने किया ट्वीट, बाद में किया डिलीट

सलमान खान अकेले नहीं, कई अन्य सितारों ने भी काटी है जेल की सजा

सलमान खान से मिलने जोधपुर जेल पहुंची उनकी दोस्त प्रीति जिंटा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget