एक्सप्लोरर

VFX वाले लोग रियल एक्शन क्या जानें? सलमान-अजय ने यंग जनरेशन के एक्टर्स को ट्रोल किया

Salman Khan-Ajay Devgn on Action Films: बिग बॉस 18 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन आए. दोनों को जब सलमान खान का साथ मिला तो कई पुराने किस्से बाहर आ गए. इस दौरान सलमान-अजय नए एक्टर्स को ट्रोल भी कर दिया.

Singham Again Actor Ajay Devgn on Action Films: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी 'सिंघम अगेन' इस दीवाली धमाल मचाने को तैयार है. इस फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी रखा गया है. इस खबर के आने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

सलमान खान रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' को होस्ट कर रहे हैं. इस वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी और अजय देवगन दोनों शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे. अजय और रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से बताए.

इस दौरान एक्शन और रियल एक्शन पर भी बातें हुईं. इस बातचीत में अजय-सलमान ने नए सितारों को 'बच्चा' बताते हुए कहा कि इनके लिए बहुत सी फैसिलिटी आ गई हैं. वो वीएफएक्स और टेक्नॉलजी के सहारे एक्शन करते हैं. सलमान-अजय ने 90s का दौर याद करते हुए बताया कि उस टाइम पर रियल एक्शन होता था और वो कितना खतरनाक होता था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

क्या बोले सलमान खान?
सलमान खान ने कहा कि बहुत टाइम से ऐसी फिल्म नहीं आई. जब हम लोग हीरोज वाली फिल्में बनाया करते थे वैसी फिल्में आनी बंद हो गई हैं. इस बात पर अजय देवगन ने सहमति जताते हुए कहा कि अब लोग ज्यादा इंटेलिजेंट हो गए हैं.

सलमान ने कहा, ''हमारी सभ्यता जो थी वो सिंघम अगेन के साथ वापस आ रही है. नए लड़के बाहर से पढ़-लिखकर आए और हमारी फिल्म मेकिंग भूल गए, लेकिन थैंक गॉड कि वो सिंघम अगेन के साथ वापस से आ रही है.''

सलमान खान ने ये भी कहा कि हम सिर्फ 2-3 लोग ही हैं जो उस हीरोइज्म वाले फॉर्मैट को पकड़कर अब भी चल रहे हैं. यहां वो किस्सा भी सामने आया जब मिसटाइमिंग की वजह से एक स्टंट के दौरान अजय देवगन की आंख में चोट लग गई थी. और उनको उस आंख से दिखना बंद हो गया था. दोबारा से विजन आने में कुछ महीने लग गए.

'आजकल के लड़कों के लिए आसान हो गया है एक्शन'
अजय देवगन ने अपनी साथ हुई अनहोनी के बारे में बात करते हुए ये भी कहा कि अब तो फिर भी आसान हो गया है आजकल के लड़कों के लिए. इस बातचीत में तीनों ये बताते हुए नजर आए कि जब वो एक्शन करते थे तो बिना केबल के चौथी मंजिल से भी कूद जाते थे वो भी बिना सीजीआई के. तीनों ने पुराने समय के एक्शन और अब होने वाले एक्शन के बीच कंपेयर करते हुए बताया कि तब एक्शन करना कितना खतरनाक होता था.

सलमान खान दिखने वाले हैं कॉप यूनिवर्स में
बता दें कि सिंघम सीरीज की तीसरी और कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म सिंघम अगेन में दबंग वाले चुलबुल पांडे का कैमियो होने वाला है. ये फिल्म 1 नवंबर को भूल भुलैया के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अहम किरदारों में हैं.

और पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भी दोस्ती निभा रहे Salman Khan, हर रात करते हैं ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget