एक्सप्लोरर

इस दिन से शुरू होने जा रही है सलमान खान की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, दिखेगा जबरदस्त एरियल एक्शन सीक्वेंस

Salman Khan Film Sikander Shooting: सलमान खान इन दिनों सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्म में सलमान खान एक्शन करते नजर आएंगे.

Salman Khan Film Sikander Shooting: सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादास कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. यह पहली बार होगा जब सलमान खान और रश्मिका पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में खूब एक्शन सीन देखने को मिलेंगे और कई ऐसे स्टंट भी होंगे जो शायद फैंस ने पहले कभी नहीं देखे होंगे. 

कब शुरू होगी सिकंदर की शूटिंग?
फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज यह है कि सिकंदर की शूटिंग 18 जून से शुरू होने जा रही है. पहले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत एक शानदार एक्शन सीन के साथ होगी, जो समुद्र तल से 33,000 फीट ऊपर एक एयरक्राफ्ट पर में शूट होगा. इस एयरक्राफ्ट में सलमान खान मौजूद होंगे. यह एक शानदार रोमांचक एक्शन फिल्म होने का दावा करती है. बता दें कि फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब हर अपडेट के साथ फैंस में फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

कब रिलीज होगी सिकंदर? 
जैसे-जैसे 'सिकंदर' के पहले शेड्यूल की तैयारी हो रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट बढ़ रहा है. इस फिल्म का मकसद जबरदस्त एक्शन को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाना है, जिसके लिए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर ए आर मुरुगादास एक साथ काम कर रहे हैं. यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज की जाएगी. खबरों की मानें तो इस फिल्म में बाहुबली के कट्टपा भी सलमान खान को टक्कर देते दिखेंगे. 

साजिद और सलमान की हिट जोड़ी
साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की पिछली फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. इस जोड़ी ने सलमान खान की पहली 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 'किक' दी थी, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने खुद डायरेक्ट किया था. 

इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान खान
बता दें कि इस फिल्म के अलावा सलमान खान इंशाल्लाह, नो एंट्री 2, बुलबुल मैरिज हॉल और दबंग 4 में भी नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Release Date: बूझो तो जानें: पोस्टर में छिपी है 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट, गणित लगाते-लगाते चकरा जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget