एक्सप्लोरर

हाथ की टूटी हड्डी, पैर में हुआ फ्रैक्चर, सलमान खान की मुंहबोली बहन का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें

Shweta Rohira: सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा का बेहद खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है. एक्ट्रेस ने अस्पताल के बिस्तर से अपनी दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं.

Shweta Rohira Accident: सलमान खान की मुंहबोली बहन और पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ श्वेता रोहिरा का बेहद भयानक कार एक्सीडेंट हो गया है. हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. उनकी तस्वीरों ने रोहिरा के फैंस को परेशान कर दिया है.

सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता का हुआ एक्सीडेंट
बता दें कि सलमान खान की राखी बहन ने अस्पताल के बिस्तर से दो तस्वीरें शेयर कीं हैं. एक तस्वीर में उनके हाथ में फ्रैक्चर नजर आ रहा है और पूरे पैर भी प्लास्टर चढ़ा हुआ नजर आ रहा हैं. वहीं उनके होठों पर भी चोट लगी है. दूसरी तस्वीर में श्वेता के होंठ पर लगी चोट से खून निकलता हुआ नजर आ रहा है. श्वेता ने इस एक्सीडेंट के बारे में  बताते हुए एक लंबा नोट लिखा हैं.  जिसके टाइटल पर शाहरुख खान का गाना और उनकी फिल्मों की लाइन्स थीं. श्वेता ने बताया कि उन्होंने इतनी दर्दनाक घटना के बाद भी हार नहीं मानी. उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को भरोसा दिया कि वह नए जोश के साथ वापस आएंगी.

श्वेता ने अपने नोट की शुरुआत इन शब्दों के साथ की, "लाइफ सरप्राइज से भरी है, है ना? एक पल, आप कल हो ना हो गुनगुना रहे हैं और अपने दिन की प्लानिंग कर रहे हैं. अगले ही पल, जिंदगी यह कहने का फैसला करती है, मेरी चाय पकड़ो और एक बाइक तुम्हारी ओर भेज देती है. मेरी कोई गलती नहीं होने के बावजूद, मैंने खुद को चलने की जगह उड़ते हुए पाया और सीधे जबरन आराम करन की हालात में आ पहुंचीं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira)

यह सिर्फ एक चैप्टर  है, पूरी कहानी नहीं
श्वेता ने अपने नोट में आगे लिखा है, “टूटी हुई हड्डियां, चोट के निशान, और बिस्तर इतने घंटे - यह मेरी टू डू लिस्ट में नहीं था. लेकिन हे, शायद यूनिवर्स ने सोचा कि मुझे पेशंस के लेसन की जरूरत है या वह सिर्फ यह चाहता था कि मैं अस्पताल नाटक के साथ अपने खुद के मिनी-सोप ओपेरा में एक्टिंग करूं. सच तो यह है कि कभी-कभी जिंदगी हमें तोड़ने के लिए, हमें फिर से मजबूत बनाने के लिए झकझोरती है. आख़िर डिस्ट्रक्शन से ही कंस्ट्रक्शन का रास्ता शुरू होता है. और जबकि अब यह तकलीफदेह है, मुझे पता है कि यह सिर्फ एक चैप्टर  है, पूरी कहानी नहीं.''

श्वेता ने कहा मजबूत होकर वापस आने का वादा करती हूं
श्वेता ने मजबूती से वापसी करने का वादा किया और कहा, “तो मैं यहां हूं- विश्वास के साथ जी रही हूं, आशा पर कायम हूं, दर्द के बावजूद मुस्कुरा रही हूं (ठीक है, कोशिश कर रही हूं), और खुद को याद दिला रही हूं कि यह भी गुजर जाएगा. जिंदगी कर्वबॉल फेंकती है, लेकिन जैसा कि फिल्मों में कहा जाता है, "पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त, कठिन समय से गुजरने वाले हर इंसान को वक्त के सामने सरेंडर कर देना चाहिए. दर्द अस्थायी है, लेकिन लचीलापन हमेशा के लिए है. मैं इस अस्पताल के बिस्तर पर हम्प्टी डम्प्टी की तरह दिख सकती हूं, लेकिन मैं मजबूत होकर वापस आने का वादा करती हूं - और शायद गुनगुनाने के लिए एक नए गाने के साथ!"

सेलेब्स ने श्वेता की पोस्ट पर किया रिएक्ट
श्वेता के पोस्ट शेयर करने क तुरंत बाद, कई एक्टर्स ने रिएक्शन दिया और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की. श्रद्धा आर्या ने लिखा, “हे भगवान, क्या हुआ??? उफ़.. जल्दी ठीक हो जाओ बेब!!!! " दर्शन कुमार ने यह भी कहा, "हे भगवान! आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं ", नील नितिन मुकेश, दिव्या अग्रवाल और सोनू निगम ने भी श्वेता के जल्द ठीक होने की दुआ की.

ये भी पढ़ें:-Ashram 3 Part 2 Teaser Out: 'बाबा निराला' के किरदार में लौटे बॉबी देओल, ‘आश्रम 3’ के पार्ट 2 का टीजर हुआ जारी, जबरदस्त ट्विस्ट उड़ा देंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिग्मांशु धुलिया ने रिजेक्ट कर दी थी 'धुरंधर', बोले- कोई कहानी नहीं थी
तिग्मांशु धुलिया ने रिजेक्ट कर दी थी 'धुरंधर', बोले- कोई कहानी नहीं थी
प्रीति जिंटा ने देखी ‘हनुमान अंश’, फैंस से बोलीं - फिल्म को थिएटर में जाकर जरूर देखें
प्रीति जिंटा ने देखी ‘हनुमान अंश’, फैंस से बोलीं - फिल्म को थिएटर में जाकर जरूर देखें
'मिर्जापुर द मूवी' का 5वें दिन भी कहर, 5 बजे तक 116 करोड़ के हुई पार
'मिर्जापुर द मूवी' का 5वें दिन भी कहर, 5 बजे तक 116 करोड़ के हुई पार
'गुजरात में क्यों?' नेशनल अवॉर्ड के दिल्ली से मूव होने पर 'रईस' डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने किया सवाल
'गुजरात में क्यों?' नेशनल अवॉर्ड के दिल्ली से मूव होने पर 'रईस' डायरेक्टर राहुल ने किया सवाल

वीडियोज

Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा
Bigg Boss 20 Grand Premiere: 16 Contestants की Entry, Salman Khan के साथ शुरू हुआ नया Season
Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया... पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल
मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया... पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?
Embed widget