एक्सप्लोरर

'सैयारा' से पहले अजय देवगन संग एक सुपरहीरो फिल्म करने वाले थे अहान पांडे, फिर क्यों नहीं बन पाई फिल्म? चौंकाने वाली है वजह

Ahaan Panday: अहान पांडे ने अपनी पहली फिल्म सैयारा से अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा दिया है. लेकिन अहान को सैयारा से पहले अजय देवगन की एक फिल्म के लिए साइन किया गया था.

अहान पांडे की 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. अपनी इस रोमांटिक म्यूजकिल इमोशनल ड्रामा से अहान ने बड़े-बड़े सुपरस्टार की छुट्टी कर दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यशराज फिल्म्स के इस उभरते सितारे को असल में अजय देवगन के साथ एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करनी थी? चलिए जानते हैं ये कौन सी फिल्म थी.

"सैयारा"  से पहले अजय देवगन की फिल्म के लिए चुने गए थे अहान पांडे

बता दें कि मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'सैयारा' में उभरते रॉकस्टार कृष कपूर की दमदार भूमिका निभाने वाले अहान को शुरुआत में नेटफ्लिक्स की वाईआरएफ मिनीसीरीज़ "द रेलवे मेन" में आसिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में लॉन्च किया गया था. हालांकि, उससे पहले ही, उन्हें वाईआरएफ बैनर तले एक सुपरहीरो फिल्म के लिए चुना जा चुका था.

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ये प्रोजेक्ट एक मल्टीपार्ट सुपरहीरो सागा थी जिसमें अहान लीड रोल थे और अजय देवगन विलेन की भूमिका में थे. पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी इसमें कास्ट की गई थीं. रिपोर्ट के मुताबित एक सूत्र ने 2020 में बताया था, "यह सच है कि अहान पांडे और अजय देवगन एक साथ नज़र आएंगे. अजय इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जो देखने में ग्रैंड और एक्साइटिंग होगी. एक सुपरहीरो सीरीज़ का हिस्सा होगी और हर भाग में एक नया विलेन होगा."

क्यों नहीं बन पाई अजय संग अहान की फिल्म?
बज के बावजूद, फिल्म प्री-प्रोडक्शन से आगे नहीं बढ़ पाई थी. फिर साल 2021 में, अजय देवगन ने कथित तौर पर शेड्यूलिंग की प्रॉब्लम का हवाला देते हुए फिल्म से हाथ खींच लिए थे, क्योंकि कोविड-19 ने उनके कई पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को डिस्टर्ब कर दिया था. अजय संग फिल्म कैंसिल होने के बाद  अहान ने अपना रुख बदला और निर्देशक शिव रवैल के साथ द रेलवे मेन में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़ गए थे.

नवंबर 2023 में शो के रिलीज़ होने के बाद, अहान ने इंस्टाग्राम पर सेट पर बिताए टाइम को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं बहादुर लोगों के एक ग्रुप के बारे में एक शो पर काम कर रहा था... इससे मुझे एहसास हुआ कि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं... कभी-कभी ज़िंदगी आपको यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि आप कहां जा रहे हैं, लेकिन ठीक उसी समय आपको उस खिड़की से बाहर देखने और उसमें छिपी खूबसूरती को देखने की ज़रूरत होती है"

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)

'सैयारा'ने की है दमदार ओपनिंग
वहीं अहान पांडे ने फाइनली 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की छुट्टी कर दी है. सैयारा के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 20 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ इसने अजय देवगन की रेड 2, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और आमिर खान की सितारे जमीन पर सहित साल 2025 की 26 फिल्मों को धूल चटा दी है. बता दें कि 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और फिल्म में अहान पांडे की रोमांटिक जोड़ी अनित पड्डा के साथ है. 

ये भी पढ़ें:-Saiyaara Box Office Collection Day 1: अहान पांडे-अनीत पड्डा के आगे आमिर, अजय-अक्षय भी हुए फेल, पहले दिन ‘सैयारा’ ने 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget