एक्सप्लोरर

58वीं एनिवर्सरी पर सायरा बानो को आई दिलीप कुमार की याद, सुनाया एक मजेदार किस्सा

Saira Banu Post: सायरा बानो ने अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं. उन्होंन 58वीं सालगिरह पर एक स्पेशल पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया था.

Saira Banu Post: सायरा बानो ने जब से इंस्टाग्राम पर एंट्री की है वो काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं. वो दिलीप कुमार के फैंस को अपने पोस्ट के जरिए कई पुराने किस्से बताती रहती हैं. सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को अपनी शादी की 58वीं सालगिरह पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनके दिवंगत पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार उनके साथ दिख रहे हैं.

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर चार फोटो शेयर किए। आखिरी तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर आराम कर रही हैं और अकेली हैं. एक्ट्रेस ने फोटो का कैप्शन देते हुए एक लंबा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की.

सायरा बानो ने सुनाया किस्सा

सायरा बानो ने लिखा- '58 साल पहले मेरी सपनों की शादी की एक पुरानी याद। जब 11 अक्टूबर की पूरी रात रेडियो पर "दो सितारों का जमीं पर है मिलन आज की रात" बजता रहा. हमारी शादी की सालगिरह एक ऐसा दिन जिसके बारे में मैं चाहती थी कि यह कभी खत्म ही न हो. 58 साल पहले मैं उस दिन इस कदर कल्पनाओं में खोई थी कि यदि कोई कहता कि 'सायरा तुम्हारे पर निकल आए हैं और तुम उड़ सकती हो' तो मैं यकीन कर लेती. हमारी शादी बेहद खूबसूरत थी, उतनी ही शानदार ढंग से अव्यवस्थित भी थी. इसमें कुछ भी असाधारण नहीं था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

उन्होंने बताया कि उनकी शादी का लहंगा एक लोकल टेलर की दुकान पर सिला गया था और उनके परिवारों के पास शादी के निमंत्रण पत्र छपवाने का भी समय नहीं था, क्योंकि सब कुछ बहुत जल्दी हो गया था.

उन्होंने कहा, 'अगर हमारे पास ज्यादा समय होता, तो मेरी मां परी चेहरा नसीम बानू कोई कसर नहीं छोड़तीं. वह डिजाइनर, ज्वैलर्स और न जाने किस-किस की परेड लगा देतीं. पहले निकाह नवंबर में होना था, लेकिन कुछ कारणों से हमें जल्दी करना पड़ा. दिलीप साहब ने कोलकाता से मेरी मां को फोन किया और कहा, 'आप एक मौलवी को बुलाएं और निकाह पढ़वा दें. फिर भी, यह दिन मजेदार पलों से भरा हुआ था.'

उन्होंने आगे कहा, 'दिलीप साहब और मैं एक-दूसरे के बहुत करीब रहते थे और जब बारात मेरे बंगले पर पहुंची, तो उनकी घोड़ी ढलान पर उतर रही थी जिससे उस पर लगा छाता 'साहब' के सेहरे से टकराने लगा. जब हम रस्में पूरी कर रहे थे, तो फैंस की भीड़ खुद ही मेरे घर में घुस गई, उन्हें पता चल गया था कि उनके प्रिय अभिनेता की शादी हो रही है.'

उन्होंने बताया कि इतने सारे लोग थे कि निकाह की रस्में निभाने के लिए उन्हें ऊपरी मंजिल से नीचे उतरने में दो घंटे लग गए.

सायरा बानो ने लिखा, 'और, मानो या न मानो, हमारे पास खाना भी कम पड़ गया. कल्पना कीजिए, सबसे महान अभिनेताओं में से एक की शादी में खाने की कमी थी! और खुद को आमंत्रित करने वाले फैंस नीचे से शादी की यादगार चीजें इकट्ठी कर रहे थे, जो कुछ भी उन्हें मिल सकता था : एक चम्मच, एक कांटा. ओह, यह बहुत मजेदार था.'

ये भी पढ़ें: दिवाली के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने कस ली है कमर, अभी से कर दी है सफाई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget