एक्सप्लोरर

Ibrahim Ali Khan Debut Film: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की डेब्यू फिल्म के टाइटल का खुलासा, इस डेट से शुरू होगी मूवी की शूटिंग!

Ibrahim Ali Khan Debut Film: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है. मेकर्स ने मूवी का टाइटल भी तय कर लिया है.

Ibrahim Ali Khan Debut Film: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में खबर आई कि इब्राहिम भी पिता सैफ की तरह फिल्मों में अपना करियर बनाने का फैसला किया है और वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. प्रोड्यूसर करण जौहर उनकी पहली मूवी को प्रोड्यूस करेंगे. अब इब्राहिम की इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.

मेकर्स ने तय किया फिल्म का टाइटल

IndiaToday.in को सोर्स ने बताया कि इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म का टाइटल सरजमीन होगा. ये एक इमोशनल-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें इब्राहिम महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे. 24 फरवरी के आसपास ये मूवी फ्लोर पर जा सकती है. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और मेकर्स फिल्म की शूटिंग करने की तैयारी कर रहे हैं.

फिल्म में काजोल भी आएंगी नजर

इब्राहिम अली खान की इस फिल्म में काजोल भी नजर आएंगी, जो पृथ्वीराज के अपोजिट दिखेंगी. मालूम हो कि इब्राहिम और उनकी बहन सारा अली खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. दोनों के बीच बहुत प्यार हैं. दोनों को साथ में कई बार फन करते हुए देखा जा चुका है.

सारा अली खान ने इस फिल्म से किया डेब्यू

बताते चलें कि सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनकी जोड़ी दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थी. इसके बाद सारा ने रणवीर सिंह के साथ सिम्बा फिल्म में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. सारा और इब्राहिम अली खान सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं. अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने  साल 2012 में करीना कपूर से शादी रचाई है.

सैफ अली खान इन दिनों अपनी नई फिल्म आदिपुरुष की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह प्रभास, सनी सिंह और कृति सैनन के साथ नजर आएंगे. ये मूवी इस साल जून के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके निर्देशक ओम राउत हैं.

यह भी पढ़ें-Valentine Week: इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के लिप लॉक सीन पर मच गया था बवाल, फैंस भी हो गए थे हैरान, OTT पर देखें ये फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
15 अगस्त पर 6.30 बजे तक 39 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget