जानें- बेटे तैमूर के स्टारडम पर क्या बोले सैफ अली खान
सैफ का मानना है कि तैमूर की तस्वीरें इसलिए क्लिक की जाती हैं क्योंकि लोग उसे देखने में दिलचस्पी रखते हैं.

मुंबई: बॉलीवुड सुपर स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पिछले साल दिसंबर में उनके पहले बच्चे तैमूर अली खान पटौदी ने जन्म लिया था और जन्म के बाद से तैमूर के साथ एक स्टार की तरह व्यवहार किया रहा है. अब पहली बार सैफ अली खान ने बेटे तैमूर की स्टारडम पर कुछ कहा है. सैफ का मानना है कि तैमूर की तस्वीरें इसलिए क्लिक की जाती हैं क्योंकि लोग उसे देखने में दिलचस्पी रखते हैं.

तैमूर के पिता ने अपने बेटे को मिल पहले से मिल रहे स्टारडम पर कहा, "मैं इसके बारे में नहीं जानता. मैं सिर्फ कह रहा हूं कि दुनिया एक स्वतंत्र बाजार है. यहां जरूरत के मुताबिक चीजें बिकती हैं. मुझे लगता है कि जैसे प्रेस उसकी तस्वीर खींचता है, तो लोग उसकी तस्वीर देखने में रुचि रखते हैं. कितना और क्या बेच गया है, वह सब खुला है और किसी भी प्रकार की प्रसिद्धि के लिए यहां एक कीमत भी है. गंभीर प्रसिद्धि आम तौर पर अर्जित की जाती है."

सैफ अली खान अगली फिल्म 'शेफ' के जरिए जल्द ही दर्शकों के सामने नजर आएंगे जो हॉलीवुड की हिट फिल्म जॉन फ्रेवरियू का भारतीय संस्करण है. इसमें सैफ के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पद्मप्रिया और बाल कलाकार स्वर कांब्ले नजर आएंगे.
Source: IOCL























