एक्सप्लोरर

सैफ ने बेटी सारा के बॉलीवुड डेब्यू पर दिया बयान तो भड़क गईं Ex-Wife अमृता, अब फिर एक्टर ने दी है सफाई

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि वह फिल्मों में बेटी सारा के आने की आकांक्षा का पूरी तरह समर्थन करते हैं. उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि इस बारे में उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की राय उनसे अलग हैं. अभिनेता ने इन्हें महज 'मनगढ़ंत अफवाह' बताया.

आपको बता दें कि ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि सारा के फिल्म में आने की निर्णय से सैफ अली खान खुश नहीं हैं. एक अंग्रेजी अखबार को दिए एक इंटरव्यू में सैफ कहा था, 'मुझे नहीं मालूम कि सारा ने एक्टिंग को क्यों चुना है. देखिए उसने कहां से पढ़ाई की है. ऐसी जगह से स्टडी करने के बाद वह न्यूयॉर्क जाकर सेटल हो सकती थी. मैं उसकी एक्टिंग को कम करके नहीं आंक रहा हूं, लेकिन कोई भी पिता नहीं चाहेगा कि उसका बेटा या बेटी ऐसे प्रोफेशन में आए जो कि स्टेबल नहीं है.'

sara-ali-khan1

जब सैफ के इस बयान के बारे में सारा की मां और सैफ की एक्स-वाइफ अमृता से पूछा गया तो उन्होंने इसे बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना बयान बताया. अब इन खबरों को सैफ ने गलत बताया है और सफाई दी है.

सैफ ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि उनके और अमृता के बीच सारा के फिल्मों में आने को लेकर असहमति होने जैसी 'मीडिया की ये मनगढ़त खबरें गुस्सा दिलाने वाली हैं.' सैफ ने कहा कि वह 'मीडिया में बढ़ती जवाबदेही की कमी और इसके गैर-जिम्मेदाराना रवैये' से परेशान हैं.

अभिनेता के मुताबिक, "जहां तक सारा के अभिनय में आगाज की बात है तो अमृता और मैं एक राय रखते हैं. हमने कभी ऐसी कोई बात नहीं की. मैं सारा के अभिनय की आकांक्षा का पूरी तरह से समर्थन करता हूं और हम विस्तार से चीजों पर चर्चा करते हैं."

उन्होंने कहा कि वह किसी और पिता की तरह ही सारा के फिल्मों में आगाज को लेकर उत्साहित हैं और थोड़ा नर्वस भी.

sara

आपको बता दें कि  सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ के जरिए अपने फिल्मी सफर को शुरू करने वाली हैं.  अभिषेक कपूर की निर्देशित फिल्म ‘केदारनाथ’ की इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है. कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर अभिषेक कपूर सारा और सुशांत को डिनर पर लेकर गए और इस फिल्म की आधाकारिक घोषणा की. इस दौरान सारा की मां अमृता भी मौजूद थीं.

sara-abhishek-compressed

इसी फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले सारा डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ केदारनाथ भी पहुंची थीं जिसकी तस्वीर हमने  आपको दिखाई थी.

सारा सैफ और अमृता की बड़ी संतान हैं. दोनों बेटे इब्राहिम के भी माता-पिता हैं. साल 2004 में यह जोड़ी अलग हो गई थी. सैफ अब करीना कपूर से शादी रचा चुके हैं और दोनों एक बेटे तैमूर अली खान के माता-पिता हैं. (Input: IANS)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Alpha Box Office Day 20: 'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला', स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं- बच्चे लाठी खाकर दर्द में
'धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला', स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं- बच्चे लाठी खाकर दर्द में
'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म
बंटवारा 1947 को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल की फिल्म

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget