एक्सप्लोरर

सैफ के साथ करीना करना चाहती थीं ये फिल्म, लेकिन डायरेक्टर ने कर दिया था साफ मना, वजह कर देगी हैरान, जानें दिलचस्प किस्सा

Love Aaj Kal Box Office: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' को रिलीज हुए आज 15 साल हो गए हैं. फिल्म को लेकर कई किस्से हैं जिन्हें शायद ही आपने कभी सुने होंगे.

Love Aaj Kal Box Office: इम्तियाज अली फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. इम्तियाज अली की एक फिल्म साल 2009 में भी आई थी जिसका नाम 'लव आज कल' थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी. बॉलीवुड की खूबसूरत लव स्टोरी वाली फिल्मों में इस फिल्म का नाम भी आता है.

फिल्म लव आज कल में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के काम को खूब पसंद किया गया था. इम्तियाज अली की इस फिल्म की कहानी तो अच्छी थी ही साथ में इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे. वैसे तो ये फिल्म आपने कई बार देखी होगी लेकिन इससे जुड़े कुछ किस्से शायद ही सुने होंगे.


सैफ के साथ करीना करना चाहती थीं ये फिल्म, लेकिन डायरेक्टर ने कर दिया था साफ मना, वजह कर देगी हैरान, जानें दिलचस्प किस्सा

'लव आज कल' की रिलीज को 15 साल पूरे

31 जुलाई 2009 को रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था, जबकि इसका प्रोडक्शन इम्तियाज के साथ दिनेश विजन ने संभाला. फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादकोण लीड रोल में नजर आए थे. वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी सेकेंड लीड कपल के तौर पर थे.

'लव आज कल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म लव आज कल सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के करियर की सफल फिल्मों में एक थी. इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर अच्छी थी. Sacnilk के अनुसार, फिल्म लव आज कल का बजट 50 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 117.27 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. 

'लव आज कल' से जुड़ी अनसुनी बातें

फिल्म लव आज कल को आप जियो टीवी पर फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आया था लेकिन उसे वो सफलता नहीं मिल पाई. अब चलिए आपको फिल्म लव आज कल से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं जो आईएमडीबी के अनुसार है.

1.जब दीपिका पादुकोण मॉडलिंग करती थीं तो उन्होंने बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में पार्टिसिपेट किया था. जहां इम्तियाज अली भी गए थे और वहां उन्होंने दीपिका को एक फिल्म ऑफर की लेकिन दीपिका उस समय एक्टिंग करियर के बारे में नहीं सोच रही थीं. फिर इम्तियाज ने कहा कि अगर आप एक्टिंग की सोचें तो एक बार उन्हें फोन जरूर कर लें.

2.फिल्म ओम शांति ओम के सुपरहिट होने के बाद इम्तियाज अली ने खुद दीपिका को फोन करके फिल्म लव आज कल के लिए साइन किया. हालांकि, ये रोल करीना कपूर अपने उस समय के बॉयफ्रेंड (जो अब पति हैं) के साथ ये फिल्म करना चाहती थीं लेकिन इम्तियाज अली ने दीपिका से किए अपने वादे को पूरा किया.

3.सैफ अली खान के करियर की 'लव आज कल' बिगेस्ट हिट बताई जाती है. इसके अलावा उनकी हिट फिल्मों में 'कल हो ना हो' और 'हम तुम' जैसी फिल्में शामिल हैं.

4.'लव आज कल' का गाना 'चोर बाजारी' दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर शूट किया गया. बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान काफी भीड़ हो गई थी और मेकर्स को शूटिंग करने में काफी परेशानी हुई थी.

5.'लव आज कल' में सेकेंड लीड एक्ट्रेस हरलीन कौर का रोल पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने मना कर दिया. सबा कमर फिल्म में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल नहीं प्ले करना चाहती थीं.

यह भी पढ़ें: Kiara Advani की इन फिल्मों को अब तक नहीं देखा? फटाफट ओटीटी पर निपटा डालें, वरना होगा पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 X Review: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' से ज्यादा कमा रही साउथ की ये फिल्म, हैरान कर देगा कलेक्शन
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' से ज्यादा कमा रही साउथ की फिल्म, हैरान कर देगा कलेक्शन
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह
8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की सगाई, अब शादी से क्यों भाग रहीं पूजा बेदी? एक्ट्रेस ने बताई वजह
'आवारापन 2' की स्क्रीनिंग में छाए इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और वामिका गब्बी ने चुरा ली महफिल
'आवारापन 2' की स्क्रीनिंग में छाए इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और वामिका गब्बी ने चुरा ली महफिल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget