एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के घर को ही हमलावर ने क्यों बनाया निशाना? सामने आई वजह

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी आखिर सैफ के घर पर ही क्यों चोरी करने के लिए घुसा था? इसकी कई वजहें पुलिस के मुताबिक हमलावर ने बताई हैं.

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर उनपर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है. पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी बांग्लादेशी है.

इस मामले में कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए हमलावर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. अब मामले से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है. हमलावर आरोपी ने पूछताछ में कई सारे राज खोले हैं.

क्या बताया है आरोपी ने?

पुलिस के अनुसार, हमलावर आरोपी पूछताछ में बताया कि वो 12वीं पास है और बेहतर नौकरी की तलाश में वो मुंबई आया था. सूत्रों ने यह भी दावा किया कि आरोपी फिलहाल बेरोजगार था और उसे बांग्लादेश लौटना था जिसके लिए उसे 50,000 रुपये की जरूरत थी इसी वजह से उसने चोरी करने का फैसला किया था. 

सैफ अली खान का घर ही क्यों था निशाना?

सूत्रों ने आगे बताया कि उसने सैफ अली खान की इमारत को निशाना इसलिए बनाया क्योंकि उसने देखा कि सभी गेटों पर सुरक्षा मौजूद नहीं थी और अंदर जाना आसान लग रहा था. 

एक अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गीतांजलि एक्सप्रेस के जरिए कोलकाता भागने और फिर वहां से बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा था. अपनी योजना को अंजाम देने से पहले उसे ठाणे में पकड़ लिया गया.

क्या है पूरा मामला

सैफ अली खान की स्टाफ नर्स एलीयामा ने पुलिस में जो एफआईआर दर्ज कराई है. उसके मुताबिक, उसने हमलावर को बाथरूम से निकलते देखा. हमलावर ने नर्स को चुप रहने की धमकी दी और एक करोड़ रुपये की मांग भी की. एफआईआर कॉपी के मुताबिक, हमलावर इस दौरान करीना-सैफ के छोटे बेटे जेह की तरफ भी बढ़ा था, जिसे बचाने में हुई हाथापाई में एलीयामा को चोट आ गई.

चीख सुनकर वहां पहुंचे सैफ अली खान जब हमलावर से भिड़े तो उसने उन पर 6 बार चाकू से वार किया, जिसमें सैफ बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला. सैफ को लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां अब उनकी तबीयत ठीक हो रही है. हालांकि, इस घटना के 72 घंटों के अंदर ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. 

और पढ़ें: Saif Ali Khan हमला मामले में पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा, क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार तरीके से जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 3: 'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget