एक्सप्लोरर

बैकडोर खुला पड़ा था, सीसीटीवी भी था बंद, पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन किया रिक्रिएट

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार को आरोपी संग पहुंची पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया. इस दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए और बताया कि सिर्फ सैफ के घर का बैकडोर खुला था.

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं मामले की जांच कर रही  मुंबई पुलिस मंगलवार सुबह अभिनेता के घर पहुंची और पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया. इस दौरान पुलिस अभिनेता पर हमला करने वाले आरोपी को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सकेय 
 

सैफ के घर आरोपी संग पहुंची पुलिस ने क्राइन सीन किया रिक्रिएट
इस दौरान पुलिस ने आरोपी से ये भी जाना कि आखिर उसने कैसे सैफ पर हमला किया था? क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी ने भी पुलिस को सबकुछ बताया कि वह कैसे सैफ के घर में घुसा था. उधर, पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के बाद अब पुलिस को आगे की जांच करने में मदद मिलेगी. बता दें कि पुलिस किसी भी आपराधिक घटना की गहन तफ्तीश के लिए आरोपी को उस घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट करती है, ताकि पूरी स्थिति को समझा जा सके.


बैकडोर खुला पड़ा था, सीसीटीवी भी था बंद, पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन किया रिक्रिएट


बैकडोर खुला पड़ा था, सीसीटीवी भी था बंद, पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन किया रिक्रिएट

पूरी बिल्डिंग में सैफ के घर का बैकडोर खुला था
इस दौरान आरोपी शहज़ाद ने पुलिस को बताया की उसने इमारत के कई फ्लैट के डक्ट चेक किए पर डक्ट सील होने की वजह से और अन्य फ्लैट के सभी दरवाज़े बंद होने की वजह से दूसरों के घरों में नहीं घुस सका. पूरी बिल्डिंग में सिर्फ़ सैफ अली ख़ान का बैकडोर खुला था.आरोपी ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वो सैफ अली ख़ान के घर में घुसा है. सुबह न्यूज़ देखकर उसे पता चला की वो जाने माने एक्टर सैफ अली ख़ान के घर में दाखिल हुआ था. इस दौरान ये भी खुलासा हुआ की बिल्डिंग के मेन डोर का सीसीटीवी  बंद था. लेकिन कुछ फ्लैट के निजी सीसीटीवी काम कर रहे थे. 


बैकडोर खुला पड़ा था, सीसीटीवी भी था बंद, पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन किया रिक्रिएट

फॉरेंसिक टीम ने सैफ के घर से इकट्ठा किए सबूत
इससे पहले फॉरेंसिक विभाग की टीम ने अभिनेता के घर पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया था. इसके अलावा, पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिकाओं को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि, पुलिस अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है
वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है. पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमला करने वाले शख्स मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था.  इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. 

बता दें कि अभिनेता के घर पर एक चोरी से घुसने वाले शख्स ने सैफ पर चाकू से वार किए थे. इसके बाद घायल अवस्था में सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई. उनकी सर्जरी सफल रही. 6 दिन अस्पताल में रहने के बाद सैफ को मंगलवार को डिस्चार्ज मिल गया है. 

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान के केस में जितेंद्र पांडे ने दिए थे अहम सुराग, जानिए हमलावर तक कैसे पहुंची पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget