एक्सप्लोरर

Sadak2 Dislike Update: जानिए Youtube पर कितने लाख लोगों ने अब तक किया ट्रेलर को Dislike

12 अगस्त को रिलीज होने के साथ की 'सड़क 2' का ट्रेलर यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसे 24 घंटे के भीतर ही 14 मिलियन यानी 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन 'सड़क 2' के ट्रेलर को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार डिस्लाइक किया चुका है

मुम्बई : अगर आप से पूछा जाए कि सुशांत सिंह राजपूत मेंं और संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर स्टारर और महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' में क्या कनेक्शन है, तो शायद आप सोच में पड़ जाएं. मगर इससे पहले की आप सोचें कि सुशांत का इस फिल्म से कोई सीधा कनेक्शन है या नहीं, हम आपको बता दें कि इस फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं होते हुए भी एक दिन पहले रिलीज़ हुए 'सड़क 2' के ट्रेलर पर सुशांत से जुड़ी लोगों की भावनाएं भारी पड़ती नजर आ रही हैं.
दरससल, 12 अगस्त को रिलीज होने के साथ की 'सड़क 2' का ट्रेलर यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसे 24 घंटे के भीतर ही 14 मिलियन यानी 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन 'सड़क 2' के ट्रेलर को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार डिस्लाइक किया चुका है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. जबकि इस ट्रेलर को देखकर इसे पसंद या लाइक करनेवालों की संख्या महज ढाई लाख के आसपास है.
'सड़क 2' के ट्रेलर को लाइक और डिस्लाइक किये जाने के अनुपात में जमीन-आसमान का फर्क है. यू ट्यूब में अपलोड किये जाने के 12 घंटे के भीतर ही इसे 36 लाख से ज्यादा बार डिस्लाइक किया गया है. 20 लाख से अधिक डिस्लाइक केे साथ 8 घंटे के अंदर ही पसंद और नापसंद किये जाने के अनुपात के पैमाने पर यह ट्रेलर सर्वाधिक नापसंद कियेे जानेवाला वीडियो बनकर सामने आया. उल्लेखनीय है कि फिलहाल 94% मतों के साथ दुनिया भर में सबसे ज्यादा नापसंद किये जानेवाले टॉप 50 वीडियोज़ में 'सड़क 2' का ट्रेलर 11वें नंबर पर पहुंच गया है.
मतलब है साफ है कि बड़े पैमाने पर लोग 'सड़क 2' के ट्रेलर को देख जरूर रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड में नेपोटिज्म और नेपोटिज्म के केंद्र में खड़े कलाकारों के साथ बनाई गयी इस फिल्म के प्रति लोग अपना गुस्सा जाहिर करने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं और सीधे तौर पर 'सड़क 2' के ट्रेलर को अपना निशाना बना रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिकाओं में हैं. इन सभी सितारों का ताल्लुक फिल्मी परिवारों से. जहां इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आनेवाली आलिया भट्ट और पूजा इस फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं, तो खुद  महेश भट्ट और फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट के पिता का ताल्लुक भी फिल्म इंडस्ट्री से रहा हैं. भट्ट ब्रदर्स के पिता नानाभाई भट्ट अपने जमाने के एक बड़े सिनेमाटोग्राफर हुआ करते थे. संजय दत्त सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं, तो वहीं आदित्य रॉय कपूर जाने-माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं.
साफ है कि लोग नेपोटिज्म से लबरेज इस फिल्म को नहीं देखे जाने का संकेत साफ तौर पर दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर कड़े शब्दों में किये जा रहे कमेंट्स में भी लोगों की नाराजगी भी साफ झलक रही है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुशांत के अमेरिका में रहनेवाले जीजा विशाल कीर्ति द्वारा ट्वीटर पर जारी किये गये नेपोमीटर के माध्यम से भी नेपोटिज्म से‌ लबरेज फिल्मों को न देखने की अपील की गयी थी. नेपोमीटर के जरिए फिल्म 'सड़क 2' को नेपोटिज्म के पैमाने पर 98% नेपोटिस्टिक फिल्म ठहराया गया था और आगे से ऐसे तमाम फिल्मों को नहीं देखने की गुजारिश भी की गयी थी.
गौर करनेवाली बात है कि नेपोटिज्म के चलते बड़े पैमाने पर लोग फिल्म 'सड़क 2' को नहीं देखने और जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज होनेवाली है यानि डिज्नी हॉटस्टार को ही अनइंस्टॉल करने की बात कह रहे हैं. इतनी ही नहीं, इस फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट ने इस ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर जारी तो किया,‌ लेकिन उन्होंने‌ अपना कमेटंट बॉक्स बंद कर‌‌ दिया, ताकि लोग उन्हें और फिल्म को लेकर‌ कुछ भला-बुरा‌ न कह सकें.
साफ है कि दो महीने पहले हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बॉलीवुड की नींव को जैसे हिलाकर रख दिया है. लोग लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं और वहीं नेपोटिज्म को लेकर भी बॉलीवुड के स्टारकिड्स के खिलाफ लोगों में जबर्दस्त गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, जिसका शिकार फिलहाल 'सड़क 2' के ट्रेलर को होना पड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget