एक्सप्लोरर

सबा ने सलमान को कहा था 'छिछोरा', अब कहा- 'दबंग खान' का करती हूं बहुत सम्मान!!!

नई दिल्ली: हिंदी सिने जगत के सुपरस्टार सलमान खान को 'छिछोरा' कहने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उनके मन में भारतीय फिल्म जगत और 'दबंग' स्टार के लिए बहुत सम्मान है.

सबा पाकिस्तानी टॉक-शो का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद सुर्खियों में हैं, जिसमें वह सलमान और ऋतिक रोशन सहित कई भारतीय कलाकारों का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं. इसी में उन्होंने सलमान को 'छिछोरा' कहा. पाकिस्तानी टॉक-शो 'गुड मॉर्निग जिंदगी' का दो मिनट से अधिक समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें सबा ने जिस अंदाज में सवालों के जवाब दिए वह भारतीय कलाकारों के फैंस को नागवार गुजरी. अभिनेता इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं सबा ने शनिवार को एक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा, "गुड मॉर्निग जिंदगी एक मजाकिया शो था, जहां बॉलीवुड कलाकारों के बारे में सवाल किए जाते हैं. मैंने एक-एक कलाकार के बारे में जो कुछ भी कहा, सब मजाकिया अंदाज में कहा था. भारतीय फिल्म जगत के लिए और खासकर सलमान के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. वह बहुत बड़े स्टार हैं." इससे पहले शुक्रवार को भी अभिनेत्री ने कहा था कि सबकुछ मजाकिया लहजे में कहा गया था. उन्होंने कहा, "कॉफी विद करण' में क्या कुछ नहीं होता." 'गुड मॉर्निग जिंदगी' में अतिथि के तौर पर शामिल हुईं सबा से पूछा गया था कि अगर उन्हें सलमान, ऋतिक रोशन, इमरान हाशमी, रणबीर कपूर, रितेश देशमुख की ओर से शादी के प्रस्ताव मिलते हैं तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी? सबा ने सलमान की तस्वीर दिखाए जाने पर यह कहते हुए न कर दिया कि वह 'छिछोरा' हैं और उन्हें डांस करना नहीं आता. वहीं, जब उन्हें ऋतिक की तस्वीर दिखाई गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें 'दो बच्चों के पिता' नहीं चाहिए. बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी को उन्होंने यह कहते हुए न कर दिया कि उन्हें 'मुंह का कैंसर' नहीं चाहिए. पाकिस्तानी अभिनेत्री ने रितेश देशमुख की तस्वीर दिखाए जाने पर कहा कि वह अपने देश में 'ए-ग्रेड अभिनेत्री' हैं और वह सिर्फ इसी श्रेणी के कलाकारों के साथ काम करेंगी, यहां तक कि भारत में भी. रणबीर कपूर की तस्वीर दिखाए जाने पर अभिनेत्री ने पहले तो उन्हें 'डार्लिग' कहते हुए हां कहा, पर बाद में यह कहते हुए उन्हें भी न कर दिया कि उनका बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ 'चक्कर' है. सबा का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जबकि जम्मू एवं कश्मीर में पिछले साल सितंबर में सेना के उड़ी स्थित शिविर पर हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव व्याप्त है. इस हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर रोक लगा दी गई है. पीटीवी के शो 'मैं औरत हूं' से साल 2004 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सबा 'धूप में अंधेरा है', 'जिन्ना के नाम' और 'उड़ान' जैसे शो के लिए जानी जाती हैं.

यहां देखें, सब का वायरल वीडियो (वीडियो क्रेडिट : यूट्यूब) -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget