एक्सप्लोरर

प्रभास के 8 मिनट के एक्शन सीक्वेंस पर खर्च कर दिए गए 70 करोड़, 'साहो' में पानी की तरह बहाया गया है पैसा

Saaho : सुपरस्टार प्रभास की बिग बजट फिल्म 'साहो' पर इसके मेकर्स जमकर पैसा बहा रहे हैं. फिल्म के सिनेमेटोग्राफर ने खुलासा किया है कि इसके आठ मिनट के एक्शन सीक्वेंस को फिल्माने के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए हैं.

नई दिल्ली: 'बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अगली बिग बजट फिल्म 'साहो' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ हो चुका है, जिसे करोड़ो लोग देख चुके हैं. टीज़र में प्रभास ज़बरदस्त एक्शन सीन करते नज़र आए. अब फिल्म के एक आठ मिनट के एक्शन सीक्वेंस को लेकर खबर आई है कि मेकर्स ने उसपर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सिनेमाटोग्राफर आर. माधी ने इस बात का खुलासा किया है कि अबु धाबी में अभिनेता प्रभास पर फिल्माए गए आठ मिनट के एक्शन सीक्वेंस पर फिल्ममेकर ने 70 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सिनेमा के इतिहास में 8 मिनट के किसी सीक्वेंस पर इससे पहले इतनी बड़ी रकम कभी खर्च नहीं की गी थी.

प्रभास के 8 मिनट के एक्शन सीक्वेंस पर खर्च कर दिए गए 70 करोड़, 'साहो' में पानी की तरह बहाया गया है पैसा

गौरतलब है कि 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है. फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषाओं में रिलीज़ होगी. फिल्म के बजट की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका बजट 300 करोड़ रुपए है.

'साहो' में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेटी और चंकी पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इनके अलावा महेश मांजरेकर और अरुण विजय जैसे कलाकार भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

यहां देखें ट्रेलर...

हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'साइको सैयां' भी रिलीज़ किया गया है. गाने को भी हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषाओं में रिलीज़ किया गया है. इस गाने को भी फैंस ने खूब पसंद किया है. एक हफ्ते में ही गाने के हिंदी वर्ज़न को 26 मिलियन यानी 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.

यहां देखें फिल्म का गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget