एक्सप्लोरर

जरा सी कामुक कहानी पर जेल जाते-जाते रह गए थे रस्किन बॉंड

नई दिल्ली: आप मानें या न मानें, लेकिन जरा सी कामुक कहानी की वजह से जानेमाने लेखक रस्किन बॉंड जेल जाते-जाते रह गए. कल ताज महल होटल में अपनी आत्मकथा 'लोन फॉक्स डांसिंग' के विमोचन के अवसर पर बॉंड ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल के दौरान किस तरह उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया था.

उन्होंने बताया, 'बंबई का एक कॉंस्टेबल मेरे लिए वॉरंट लेकर मसूरी आया था. वह बड़ा अच्छा आदमी था और मैं उसे सिनेमा दिखाने ले गया.' बच्चों की किताबों के मशहूर लेखक ने बताया कि उन्हें आखिरकार बंबई की एक अदालत में पेश होना पड़ा और मुकदमा करीब दो साल तक चला.

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई मजे जैसी बात तो नहीं थी. लेकिन अंत में मुझे बाइज्जत बरी कर दिया गया और जज ने कहा कि उन्हें भी कहानी पसंद आयी.' 'दि सेंसुअलिस्ट' शीर्षक वाली यह कहानी 'डेबोनायर' नाम की मैगजीन में प्रकाशित हुई थी. अपनी आत्मकथा में बॉंड ने लिखा, 'यह एक वैरागी की जरा सी कामुक कहानी थी, जो यूं ही बिता दी गयी अपनी जवानी की याद दिला रहा था. लेकिन वह लेडी चैटरलीज लवर जैसा (उपन्यास) नहीं था.' बहरहाल, वॉरंट जारी होने की वजह सिर्फ कहानी नहीं थी, बल्कि यह भी थी कि वह आपातकाल के दौरान 'इंप्रिंट' मैगजीन का संपादन करते थे और उसी वक्त सख्त बंदिशें लगा दी गयी थीं .

उन्होंने अपनी आत्मकथा के विमोचन के अवसर पर आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'लेकिन मैं चौकस इंसान था...मैं अमूमन पेड़ों, जंगली फूलों और पर्यावरण पर संपादकीय लिखता था..इसलिए हम उस समय बच निकलने में कामयाब रहे.' जब सवाल किया गया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात के दौरान क्या उन्होंने इस घटना के बारे में उन्हें बताया, तो बॉंड ने जवाब दिया, नहीं. मुझे लगता है कि वह इस बारे में पहले से जानती थीं. जब मैंने उनसे मुलाकात की उस वक्त मेरे खिलाफ मुकदमा चल ही रहा था.'

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात में भी पेड़-पक्षियों की ही बात की, तो उन्होंने जवाब दिया, हां, उन्हें कुदरत में काफी दिलचस्पी थी. भारत में अंग्रेजों के शासन के दौरान जन्मे और पले-बढ़े 83 साल के बॉंड बेहतर संभावनाओं की तलाश में 1950 के दशक में इंग्लैंड चले गए थे. हालांकि, बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनका दिल तो भारत में ही बसता है.

उन्होंने कहा, 'भारत ही घर था. यह सिर्फ मेरी मां या सौतेले-पिता का घर नहीं था, यह सरजमीं ही मेरा घर था...यहां की मिट्टी . अपनी जिंदगी में कभी किसी जायदाद पर मेरा मालिकाना हक नहीं रहा, लेकिन फिर भी मैं मानता हूं कि यहां की हर चीज मेरी है. पूरा देश मेरा है.'

बॉंड ने यह भी बताया कि एक बार कोणार्क के सूर्य मंदिर में उन्हें विदेशियों से लिया जाने वाला प्रवेश शुल्क चुकाने को कहा गया और उस वक्त उन्हें यह साबित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी कि वह विदेशी नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget