एक्सप्लोरर

Ronit Roy Cryptic Post: रोनित रॉय को किसने दिया धोखा! एक्टर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, स्मृति ईरानी ने पूछा- क्या हुआ

Ronit Roy Cryptic Post: रोनित रॉय ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जानिए उन्होंने ऐसा क्या लिखा है.

Ronit Roy Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं. अब रोनित रॉय ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है. यहां तक रोनित की को-स्टार रह चुकीं स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछ कि उनके साथ क्या हुआ है.

चर्चा में रोनित रॉय का क्रिप्टिक पोस्ट
रोनित रॉय ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, 'भाई...ब्रो. ये शब्द अपना अर्थ पूरी तरह खो चुके हैं. जब कोई मुझे ये कहकर बुलाता है, तो मैं इसे गंभीरता से लेता हूं और फिर वे मेरे साथ ऐसा करते हैं, जो मैं अपने दुश्मन के साथ भी ना करूं. इससे तकलीफ होती है, लेकिन चलता है. इससे उनका स्तर गिर रहा है, मेरा नहीं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ronit Boseroy (@ronitboseroy)

इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोनित रॉय ने कैप्शन में लिखा- 'पैसा, रुतबा, खोई हुई सारी चीज वापस मिल सकती हैं लेकिन समय, प्यार, सम्मान और रिश्ते नहीं. फेक क्यों होना है जब आपको रियल होने की जरूरत है. खुद का सम्मान करें फेक लव से बचें.' 

स्मृति ईरानी ने पूछा ये सवाल
रोनित रॉय के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस और सेलेब्स का ध्यान खींच लिया है. पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा- क्या हुआ? वहीं, रुपाली गांगुली ने रोनित रॉय को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'मैं आपका दर्द समझ सकती हूं.' इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि किसी ने रोनित रॉय को किसी ने धोखा दिया है. हालांकि, उन्होंने ये पोस्ट क्यों और किसके लिए शेयर किया है? अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है.

Ronit Roy Cryptic Post: रोनित रॉय को किसने दिया धोखा! एक्टर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, स्मृति ईरानी ने पूछा- क्या हुआ

रोहित रॉय का वर्क फ्रंट

बताते चलें कि रोनित रॉय (Ronit Roy) को टीवी शोज 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की' के लिए जाना जाता है. अब वह फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं. पिछली बार रोनित रॉय 'शहजादा' में नजर आए थे. वहीं, अब वह शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी में भी दिखेंगे.

ये भी पढ़ें-Allu Ramesh Death: तेलुगु एक्टर-कॉमेडियन अल्लू रमेश का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
35 साल बाद पूरा हुआ जिमी शेरगिल का सपना, डेविड धवन से मुलाकात का तलाशते थे मौका
35 साल बाद पूरा हुआ जिमी शेरगिल का सपना, डेविड धवन से मुलाकात का तलाशते थे मौका
Birthday Special: पिता राज बब्बर जैसा लंबा करियर बनाना चाहते थे आर्य बब्बर, लेकिन फिल्मों में नहीं मिला वैसा मुकाम
पिता राज बब्बर जैसा लंबा करियर बनाना चाहते थे आर्य बब्बर, लेकिन फिल्मों में नहीं मिला वैसा मुकाम
सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने नौकरों के लिए लंदन में खरीदे 5 फ्लैट! 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टी, जानें कीमत
सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने नौकरों के लिए लंदन में खरीदे 5 फ्लैट! 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टी

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget