एक्सप्लोरर

Rohitash Gaud Birthday: 'भाबीजी घर पर हैं' के मनमोहन तिवारी असल जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक, पत्नी के लिए लिख दी थी ऐसी बात

Rohitash Gaud Birthday: साल 1966 में कालका में जन्मे रोहिताश ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले बाकायदा इसकी ट्रेनिंग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ली.

Rohitash Gaud Unknown Facts: रोहिताश गौड़ की गिनती टीवी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है. अपनी दमदार अदाकारी और शानदार कॉमिक टाइमिंग की वजह से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. उनके द्वारा निभाए गए कई किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं. अभिनेता के जन्मदिन पर हम आपको उनके असल जिंदगी से जुड़ीं कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं.

कई फिल्मों में आ चुके हैं नजर

रोहिताश का जन्म साल 1966 में कालका में हुआ था. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने बाकायदा इसकी ट्रेनिंग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ली. इसके बाद वह अपनी आंखों में एक्टिंग का सपना लिए मुंबई चले आए. मायानगरी में शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. साल 2001 में वह वीर सावरकर में एक सहायक अभिनेता की भूमिका में नजर आए. इसके बाद वह प्रथा’, ‘पिंजर’, ‘धूप’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘ए वेडनेसडे’, ‘3 इडियट’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ और ‘पीके' जैसी फिल्मों में भी छोटे रोल में दिखे. इन फिल्मों में उनका किरदार भले ही कुछ ही देर का रहा हो, लेकिन अपनी एक्टिंग से वह आकर्षित करने में कामयाब रहे.

इस सीरियल से चमकी किस्मत

रोहिताश यूं तो बॉलीवुड में लंबे समय से सक्रिय हैं, लेकिन  उन्हें असली पहचान टीवी ने दिलाई. उनके करियर का टर्निंग पॉइंट 'लापतागंज' सीरियल को कहा जा सकता है. 2009 में आए इस शो में वह मुंकुंदीलाल के किरदार में नजर आए और लोगों के दिलों पर छा गए. सीरियल में उनकी अदाकारी को इतना पसंद किया गया कि इसके लिए उन्होंने तीन अवॉर्ड जीते. इस शो के बाद वह 'भाबी जी घर पर हैं' में नजर आए. शो में उनके द्वारा निभाया गया मनमोहन तिवारी के किरदार से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे.

असल जिंदगी में हैं बेहद रोमांटिक

रोहिताश की निजी जिंदगी की बात करें तो वह सादगी पसंद इंसान हैं. उनकी पत्नी का नाम रेखा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी पत्नी कैंसर रिचर्स में काम करती हैं. असल जीवन में रोहिताश काफी ज्यादा रोमांटिक हैं. जब भी उन्हें समय मिलता है, वह किचन में अपनी पत्नी की मदद जरूर करते हैं. अभिनेता के एक बयान में उनके रोमांस की एक झलक भी देखने को मिलती है. एक बार उन्होंने बताया था, ''मैं खाना बनाने में रेखा (पत्नी) की मदद करता हूं. यह एक मुश्किल काम है, लेकिन ऐसा करके मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिलता है जो व्यस्तता के कारण अक्सर नहीं मिल पाता है."

ये भी पढ़ें: 'झूमे जो पठान' में दीपिका को डांस नहीं करने देना चाहते SRK, इस महिला के ठुमके देखकर पिघल गए शाहरुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget