एक्सप्लोरर

'सिंबा' रिलीज के साथ हुआ ऐलान, रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी में दिखेंगे अक्षय कुमार

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह नहीं बल्कि अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे. इस फिल्म का नाम है सूर्यवंशी जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Simmba Film: इस साल की आखिरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हो गई है और इस फिल्म के आखिर में ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. उनकी अगली फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह नहीं बल्कि अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे. इस फिल्म का नाम है सूर्यवंशी जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दरअसल फैंस के लिए सरप्राइजिंग फैक्टर यही रहा है कि सिंबा में अक्षय कुमार भी गेस्ट अपीयरेंस में हैं. इस फिल्म में वो एटीएस चीफ सूर्यवंशी के किरदार में दिखे हैं. फिल्म के आखिर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार फोन पर बात खत्म करके कैमरा की तरफ मुड़ते हैं और तभी आवाज आती है, ''सूर्यवंशी 2019 में चार्ज ले रहे हैं.''

यही वजह है कि अक्षय कुमार इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे थे. आज ही अपने सोशल मीडिया पर अक्षय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस से देखने की अपील की थी.

आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज के साथ ही काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. दर्शक फिल्म को एंटरटेनिंग बता रहे हैं. समीक्षकों ने भी इसे अच्छी रेटिंग दी है.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए लिखा है, ''इसमें सीटीमार डायलॉग्स है और दमदार अभिनय के बलबूते ये फिल्म टोटल पैसा वसूल है. फिल्म के फर्स्ट हाफ में फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने में कामयाब रही है. फ़िल्म के सेकेंड हाफ में एक्टर्स ने कहानी की गंभीरता को अपनी दमदार एक्टिंग से निखारा है. रणवीर का काम देखकर लगता है कि वह अपने हुनर को हर दिन तराशते हैं.'' पढ़ें रिव्यू- पैसा वसूल फिल्म है 'सिंबा', एंटरटेनमेंट के साथ देती है स्ट्रांग मैसेज

 

ये सारा अली खान की इस महीने रिलीज हो रही लगातार दूसरी फिल्म है. इसमें उनकी एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है.

यहां दखें फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget