एक्सप्लोरर

ऋषि का ऑटोबायोग्राफी में सनसनीखेज खुलासा, दाऊद के साथ चाय पर चली थी 4 घंटे चर्चा!

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आने वाली ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अन्सेन्सर्ड' की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं. अपनी इस किताब में ऋषि ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. डी-डे में दाऊद का किरदार निभा चुके ऋषि कपूर की आने वाली आत्मकथा का कुछ अंश टाइम्स ऑफ इंडिया में छपा है, जिसके मुताबिक ऋषि कपूर 1988 में दाऊद इब्राहिम से मिले थे.

अखबार में छपे अंश के मुताबिक 1988 में जब ऋषि कपूर आर डी बर्मन और आशा भोंसले के एक कार्यक्रम में शामिल होने दुबई गए थे तभी उनकी मुलाकात दाऊद से हुई थी. किताब में बताया गया है कि दाऊद का एक आदमी हमेशा एयरपोर्ट पर रहता था और जैसे ही ऋषि वहां से निकल रहे थे तभी उनके हाथ में एक अजनबी ने उन्हें फोन दिया और कहा कि दाऊद साब बात करेंगे.

ऋषि के मुताबिक यह 1993 से पहले की घटना है और तब वह दाऊद को भगोड़ा नहीं समझते थे और ना ही तब वह महाराष्ट्र के लोगों का दुश्मन था, ऋषि ने लिखा कि तब कम से कम उन्हें ऐसा लगता था. दाऊद ने ऋषि का स्वागत करते हुए कहा था कि किसी भी तरह की जरूरत पड़े तो उन्हें बता दें. बाद में दाऊद ने ऋषि को अपने घर भी बुलाया जिस पर वह भौचक्के रह गए थे. Rishi एकबार ऋषि रोल्स रॉयस से दाऊद के बुलावे पर चाय पीने पहुंचे थे. ऋषि के मुताबिक दाऊद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था और उस दौरान दाऊद सफेद इटैलियन ड्रेस में था. दाऊद ने माफी मांगने के अंदाज में ऋषि से कहा कि मैंने चाय पर आपको इसलिए बुलाया है क्योंकि मैं शराब नहीं पीता. चाय और बिस्किट का यह सिलसिला तब तकरीबन 4 घंटे तक चला था. दाऊद ने ऋषि से अपने कुछ क्रिमिनल एक्टिविटी के बारे में भी बात की थी जिसपर उसे कोई पछतावा नहीं था. दाऊद ने ऋषि से कहा था कि उन्हें 'तवायफ' फिल्म बहुत पसंद आई क्योंकि उसमें ऋषि के किरदार का नाम दाऊद था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget