एक्सप्लोरर

रीमा लागू ने निधन से सदमे में बॉलीवुड, देखिए अक्षय कुमार, ऋषि कपूर सहित तमाम सितारों ने क्या कहा है

नई दिल्ली: दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेत्री रीमा लागू का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 59 वर्षीय रीमा लागू ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उन्हें बुधवार आधी रात को यहां भर्ती कराया गया था. फिल्मों में मां के रोल में वो काफी लोकप्रिय हुई थीं. उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. अभिनेता अक्षय कुमार और ऋषि कपूर सहित कई बड़े सितारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.

reema2

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने रीमा लागू के निधन की खबर सुनते ही ट्वीट करके अपना संवेदना जताई. अक्षय ने लिखा, 'रीमा लागू की खबर सुनकर दुख हुआ. उनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ था. रीमा एक बेहतर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी इंसान भी थीं. भगवान उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें.' 

अभिनेता ऋषि कपूर ने रीमा लागू की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दें. उनके साथ साथ कुछ फिल्मों में काम करने का मौका मिला और वो मेरी अच्छी दोस्त भी थीं. आपके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं.'

बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान ने भी दुख जताते हुए बताया कि रीमा के साथ उन्होंने भी कई गानों में साथ काम किया था.

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा कि रीमा लागू को थियेटर और सिनेमा में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाएगा.  

  फिल्ममेकर करन जौहर ने भी दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने रीमा लागू को डायरेक्ट किया है.  

आपको बता दें कि रीमा को छोटे और बड़े पर्दे पर आधुनिक एवं समझदार मां की उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है. रीमा ने 'हम आपके हैं कौन', 'आशिकी', 'कुछ कुछ होता है', 'हम साथ साथ हैं', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'कल हो ना हो', 'वास्तव', 'साजन', 'रंगीला' और 'क्या कहना' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

रीमा लागू ने निधन से सदमे में बॉलीवुड, देखिए अक्षय कुमार, ऋषि कपूर सहित तमाम सितारों ने क्या कहा है

रीमा का पति विवेक लागू से तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी मृणमयी लागू (35) है जो फिल्म एवं थिएटर कलाकार है.

उन्होंने छोटे पर्दे पर 'खानदान', 'श्रीमान, श्रीमती', 'तू तू, मैं मैं', 'दो और दो पांच' धारावाहिकों में काम किया है. वह फिलहाल, स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे महेश भट्ट के धारावाहिक 'नामकरण' में काम कर रही थीं.

रीमा ने मराठी फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 'घर तिघांचे हावे', 'चल आताप लवकार', 'झाले मोकले आकाश', 'तो एक क्षण', 'पुरूष बुलंद' और 'विथो रखूमई' शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget