एक्सप्लोरर

Richa Chadha के ट्वीट पर भड़के अनुपम खेर, बोले - 'इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है'

Anupam Kher Reaction On Richa Chadha Controversy: अनुपम खेर भी ऋचा चड्ढा के विरोध में आ गए हैं. अक्षय कुमार के बाद अब अनुपम ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

Anupam Kher Reaction On Richa Chadha Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को गलवान वैली को लेकर ट्वीट करना बहुत भारी पड़ रहा है. शुरुआत में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई और अब बड़े सितारे भी उनके विरोध में उतर गए हैं. अक्षय कुमार के बाद अब अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और उनकी हरकत को शर्मनाक बताया है.

अनुपम खेर ने दिया रिएक्शन 

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है. सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है'. अब अनुपम खेर के इस ट्वीट पर यूजर्स अपने रिएक्शन देते हुए लिख रहे हैं कि हमें आप पर गर्व है.

अक्षय कुमार ने जताई नाराजगी

ऋचा चड्ढा ने मामला बिगड़ता देख अपने ट्वीट को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद भी ये मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है. कल ही की बात है जब अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लिया और लिखा कि वह ऋचा के ट्वीट को देखकर 'आहत' हैं. उन्होंने ऋचा के अब डिलीट हो चुके ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और निराशा जताई. अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था कि कभी भी हमें अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए. वो हैं तो आज हम हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी ने अपने बयान में कहा था कि भारतीय सेन (पीओके) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है. इस पर ऋचा ने लिखा.'गलवान नमस्ते कह रहा है'. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. लोग ऋचा चड्ढा पर भारतीय सैनिकों की शहादत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाने लगे.

कांग्रेस लीडर नगमा ने ऋचा को किया सपोर्ट
कर्नल अशोक कुमार सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर विवाद हो रहा है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि उन्होंने सैनिकों के बलिदान का मजाक उड़ाया है बल्कि वह चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए एक सेवारत जनरल द्वारा दिए गए राजनीतिक बयान को निशाना बना रही थीं. जब आर्मी का राजनीतिकरण हो जाए, तो आलोचना और उपहास के लिए भी तैयार रहें.' कर्नल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस लीडर नगमा ने लिखा, 'बिल्कुल सही कहा.'

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की Pathaan से क्या है टॉम क्रूज कनेक्शन? निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget