एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने के सवाल पर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम दोनों अच्छे दोस्त हैं

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत और अपनी डेटिंग की खबरों को नकार दिया है. उन्होंने बताया कि वो और सुशांत अच्छे दोस्त हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे के साथ कई मौकों पर नज़र आए हैं. यही नहीं दोनों साथ में वेकेशन पर भी दिखाई दिए और एक ही लोकेशन से सामने आती उनकी तस्वीरें खुद ही उनके रिश्ते की हकीकत बयान करती रही हैं. हालांकि कभी भी रिया और सुशांत, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा. अब रिया ने एक इंटरव्यू में सुशांत से अपने रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

एक हालिया इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत और अपनी डेटिंग की खबरों को नकार दिया और बताया कि वो और सुशांत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि वो सुशांत को करीब आठ सालों से जानती हैं, लेकिन वक्त के साथ उनकी दोस्ती बढ़ती चली गई. उन्होंने कहा कि वो जितने लोगों को जानती हैं उनमें सुशांत सबसे अच्छे इनसान हैं. रिया ने सुशांत को सूपर क्यूट और एट्रैक्टिव बताया. हालांकि रिया को ये नहीं पता कि सुशांत उनके बारे में क्या सोचते हैं

सुशांत से अपने रिश्तों को लेकर चल रही खबरों पर उन्होंने कहा, "न ही सुशांत सिंह राजपूत ने और न मैंने कभी इस बात को कुबूल किया. इसलिए ये सच नहीं है. सुशांत और मैं हकीकत में अच्छे दोस्त हैं. मैं उसे आठ सालों से जानती हूं. हम यशराज में साथ थे और सालों तक हमारे मैनेजर भी एक ही थे. साल गुज़रने के साथ हमारी दोस्ती बढ़ती गई. मैं अपने सभी दोस्तों से प्यार करती हूं और मैं ये छिपाती नहीं."

रिया ने आगे कहा, "जो लोग मेरी ज़िंदगी में हैं, फिर वो चाहे लड़का हो या लड़की, मैं उससे अपने प्यार को जगज़ाहिर करती हूं. जहां तक सुशांत की बात है, वो उन बेहतरीन लोगों में से एक है, जिन्हें मैं जानती हूं. मैं उनके बारे में नहीं जानती, लेकिन मेरे लिए वो बहुत प्यारे और आकर्षक हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget