एक्सप्लोरर

IPL 2025 Final: प्रीति जिंटा की टीम जीती क्या? IPL फाइनल से पहले सलमान खान का ये पुराना पोस्ट हुआ वायरल

IPL 2025 Final: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. उससे पहले सलमान खान का प्रीति जिंटा की टीम से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है.

IPL 2025 Final: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीम में से एक भी ने अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है. ऐसे में इनमें से जो भी टीम जीतेगी वो यकीनन इतिहास रच देगी. इन सबके बीच सलमान खान की एक पुरानी पोस्ट सोशल मीडिय़ा पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें वे प्रीति जिंटा की टीम को लेकर कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

सलमान खान का प्रीति जिंटा की टीम से जुड़ा पोस्ट हुआ वायरल
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का 2014 में किया गया ट्वीट आईपीएल फाइनल से पहले ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है. खान ने ट्वीट में पूछा  था, "ज़िंटा की टीम जीती क्या?" वहीं प्रीति जिंटी की टीम पंजाब किंग्स के फाइनल में पहुंचने के बाद सलमान खान का ये 11 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है. वहीं  प्रीति की टीम पंजाब किंग्स ने भी सलमान के इस पुराने पोस्ट पर चुटकी लेते हुए रिएक्शन दिया और लिखा, “ फाइनल में मिलते हैं भाई.”

 

सलमान खान की पुरानी पोस्ट पर फैंस कर रहे मजेदार कमेंट
फैंस भी सलमान खान के इस पुराने ट्वीट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कई ने सलमान को फाइनल में आने के लिए कहा. एक यूजर ने लिखा, "उसे फाइनल में ले आओ." दूसरे ने कहा, "आप लोगों को भाई को आईपीएल फाइनल में लाने की जरूरत है." एक फैन ने चुटकी लेते हुए कहा, "इस ट्वीट को फाइनल जीतने के बाद भी रीपोस्ट करना बनता है. " एक ने लिखा, इस साल जितेगी भाई." 

 

सलमान खान वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो क्रिकेट के खुमार से दूर सलमान को आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था. ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी थीं. हालांकि सलमान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. अब सुपरस्टार एक रियल लाइफ हीरो पर बेस्ड गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे.

प्रीति जिंटा वर्क फ्रंट
इस बीच प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपकमिंग पीरियड ड्रामा ‘लाहौर 1947’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और यह भारत-पाकिस्तान विभाजन की भावनात्मक पृष्ठभूमि पर आधारित है.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान अपने घर पर नहीं लगाते कभी ताला, एक्टर के इस करीबी ने खोले कई राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 9 बजे तक 54 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 9 बजे तक 54 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget