एक्सप्लोरर

एन टी रामाराव की बायोपिक में नजर आएंगे रवि किशन, शुरू हुई शूटिंग

आंध्र प्रदेश में 'भगवान' की तरह पूजे जाने वाले महानायक एवं नेता एन टी रामाराव की बायोपिक तेलुगू में जल्द ही दर्शकों को दिखाई जाएगी. फिल्म की शूटिंग पिछले दिन हैदराबाद में शुरू हुई.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में 'भगवान' की तरह पूजे जाने वाले महानायक एवं नेता एन टी रामाराव की बायोपिक तेलुगू में जल्द ही दर्शकों को दिखाई जाएगी. फिल्म की शूटिंग पिछले दिन हैदराबाद में शुरू हुई. इसमें अभिनेत्री विद्या बालन भी नजर आएंगी. करीब सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन रामाराव के करीबी दोस्त और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म के कैमरामैन रवि कांत नगाइच की भूमिका में नजर आएंगे . उत्तर प्रदेश के निवासी और तेलुगू फिल्म जगत में कई चर्चित फिल्मों में कैमरामैन और निर्देशक रहे रविकांत नगाइच के साथ एऩ टी़ रामाराव ने कई फिल्मों में काम किया था और दोनों की दोस्ती जगजाहिर थी. रवि किशन ने फिल्म में भूमिका मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "एनटीआर के बायोपिक में उनके करीबी दोस्त रविकांत नगाइच की भूमिका निभाना एक बड़ी उपलब्धि है और हम भोजपुरियों के लिए गर्व की बात है." उन्होंने बताया कि इस बायोपिक में सभी कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से हैं. उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एन.टी.रामराव दुनिया के उन गिने चुने अभिनेताओं में एक हैं, जिन्हें उनके फैंस 'भगवान' की तरह मानते है. आज भले ही वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन तेलुगू फिल्म जगत में आज भी उनकी अलग पहचान है.

Last day shoot and love from unit

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget