एक्सप्लोरर

पसंद आने को ध्यान में रखकर भूमिका नहीं निभानी चाहिए : रत्ना पाठक

मुंबई: समीक्षकों द्वारा सराही जा चुकी अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने कहा कि कलाकारों को यह सोचकर भूमिकाएं नहीं निभानी चाहिए कि यह दर्शकों को लुभाएगी या नहीं. इसके बजाए उन्हें पटकथा का अनुसरण करना चाहिए. धारावाहिक साराभाई वर्सेज साराभाई में माया साराभाई के किरदार के लिए आज भी याद की जाने वाली रत्ना पर्दे पर मां की भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें माया साराभाई जैसी भूमिकाओं के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ा था, रत्ना ने कहा, "किसी को लोगों को पसंद आने को ध्यान में रखकर भूमिका नहीं निभानी चाहिए. आपको कभी पता नहीं होता की दर्शक क्या पसंद करेंगे. इसलिए बेहतर यही है कि आप उसी तरह किरदार को निभाएं, जिस तरह उसे लिखा गया है."

वह हास्य सीरीज 'साराभाई वर्सेज साराभाई : टेक 2' में दिखाई देंगी. यह पूछने पर किया क्या वह खुद को इस किरदार माया साराभाई जैसा पाती हैं, उन्होंने कहा, "समानताएं हैं और मुझे लगता है कि एक कलाकार के रूप में हम अपने सभी किरदार में अपने व्यक्तित्व की झलक पाते हैं. असल जिंदगी में भी मैं माया जैसी हूं. हां, यह जरूर है कि मैं वह सब कुछ नहीं बोलूंगी जो माया बोलती है."

'साराभाई वर्सेज साराभाई : टेक 2' का प्रसारण 16 मई से शुरू होगा. रत्ना को इस बात की खुशी है कि भारतीय मनोरंजन उद्योग में पुराने कलाकारों के लिए अब भी किरदार लिखे जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget