एक्सप्लोरर

खिलौना खरीदने तक के नहीं थे पैसे, घर का किराया भरने में भी आती थी मुश्किलें, आज साउथ इंडस्ट्री पर राज करती है ये एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Parents Struggled: एक्ट्रेस ने अपने बचपन के स्ट्रगल के बारे में बताया था. उनकी फैमिली को घर ढूंढ़ने और किराया भरने को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

Rashmika Mandanna Parents Struggled: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्हें पुष्पा, एनिमल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. रश्मिका आज लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनकी फैमिली ने फाइनेंशियल प्रॉब्लम का सामना किया था. 

'किराया भरना हो जाता था मुश्किल'

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वो पॉपुलैरिटी और फेम को हल्के में नहीं लेती हैं. एक्ट्रेस ने कहा था- 'एक समय था जब हम हर दो महीने में घर बदल लेते थे. मैंने बचपन में इन चीजों (स्ट्रगल) को देखा है. मुझे याद है कि कैसे रहने के लिए जगह ढूंढ़ना और किराया चुकाना मुश्किल हो जाता था.'

एक्ट्रेस ने बताया कि वैसे तो उनके पेरेंट्स कभी भी उनकी किसी डिमांड को पूरा करने से मना नहीं करते थे, पर उन्हें पता था कि उनके पेरेंट्स खिलौना अफॉर्ड नहीं कर सकते इसीलिए वो पेरेंट्स से मांगती नहीं थी.

आगे उन्होंने कहा था- 'दिल से मैं आज भी वो लड़की हूं जो वो खिलौना अफॉर्ड नहीं कर सकती. मैं जो पैसा कमाती हूं, जो प्यार मुझे मिलता है, जो पहचान मुझे मिली है, उसका मैं सम्मान करती हूं. मेरी बचपन की यादें मुझे  सफलता को हल्के में नहीं लेने देतीं, क्योंकि मैं जानती हूं कि ये हमेशा के लिए नहीं रहेगी.'

इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने किया काम

रश्मिका मंदाना के करियर की बात करें तो वो सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस को नेशनल क्रश का टैग तक मिल चुका है. उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और अब वो बॉलीवुड में भी किस्मत आजमा रही हैं. फिल्म गुडबाय से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिर वो मिशन मजनू में भी नजर आई थीं.

रश्मिका ने Kirik Party, अंजनी पुत्र, चमक, चलो जैसी फिल्में की हैं. फिल्म गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, पुष्पा, सीता रामम से रश्मिका को नेम-फेम मिला. उनकी क्यूटनेस को फैंस ने काफी पसंद किया. पिछली बार वो फिल्म एनिमल में नजर आईं. इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के अपोजिट रोल में थीं. 

अब वो पुष्पा 2, रेनबो, द गर्लफ्रेंड और छावा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग चल रही है. कुछ समय पहले सेट से उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी. इसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने नजर आई थी. 

ये भी पढ़ें- मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की इंटर-रिलीजन मैरिज पर हुआ था खूब बवाल, एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के आगे रख दी थी अजीब-सी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान, रेस में कूदे ये 3 बड़े नाम
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget