एक्सप्लोरर

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर रैपर की मौत, 53 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, हुआ था ये बड़ा हादसा

Rapper Fatman Scoop Death: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान रैपर फैटमन स्कूप के साथ एक हादसा हो गया. जिसमें 53 वर्षीय रैपर की जान चली गई.

Rapper Fatman Scoop Death: अमेरिका के एक मशहूर रैपर का लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक हादसे के चलते निधन हो गया. इस रैपर का नाम था फैटमैन स्कूप. फैटमैन ने 30 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. महज 53 साल की उम्र में फैटमैन ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दम तोड़ दिया. उनकी फैमिली और मैनेजर ने रैपर के निधन की जानकारी दी.

बताया जा रहा है कि फैटमैन स्कूप हैमडेन शहर के टाउन सेंटर पार्क में परफॉर्म कर रहे थे. तब ही कॉन्सर्ट के दौरान वे स्टेज पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रैपर को बचाया नहीं जा सका. उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.

रैपर की फैमिली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया शोक संदेश

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fatman Scoop (@fatmanscoop)

रैपर के परिवार ने उनके निधन पर फैटमैन स्कूप के इंस्टाग्राम एकाउंट से एक शोक संदेश जारी किया है. इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि, 'हम बहुत दुख और बहुत भारी मन से लेजेंडरी और आइकन फैटमैन स्कूप की मौत की जानकारी दे रहे हैं. बीती रात, दुनिया ने एक पवित्र आत्मा को खो दिया. वह स्टेज और लाइफ में एक उजाला था.

फैटमैन स्कूप सिर्फ वर्ल्डक्लास परफॉर्मर नहीं थे. वह एक पिता, एक भाई, अंकल और एक दोस्त थे. उन्होंने हमें खुशियां, हंसी, मजबूती और साहस दिया और लगातार सपोर्ट किया. दुनिया उन्हें एक बेहतरीन आवाज के रूप में जानती थी. उनके म्यूजिक ने हमें नाचने और पॉजिटिविटी के साथ लाइफ को खुल कर जीने के लिए इंस्पायर किया.'

सेलब्स ने जताया शोक


लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर रैपर की मौत, 53 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, हुआ था ये बड़ा हादसा

स्कूप की फैमिली के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेलेब्स ने भी शोक जताया है. अमेरिकी डिस्क जॉकी स्टीव अओकी ने लिखा है कि, 'यह बहुत दुखद खबर है. वह एक लीजेंड थे. रेस्ट इन पावर मेरे दोस्त.' सिंगर मैकेल मोंटानो ने लिखा है कि, 'वह 1 में से 1 थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को सांत्वना दे. मेरी संवेदनाएँ.'

सियान किंग्स्टन ने लिखा है कि, 'रेस्ट इजी लीजेंड. चले गए लेकिन कभी नहीं भूलेंगे.' अमेरिकी रैपर डेव ईस्ट ने कमेंट किया कि, 'आपको अभी ही देखा था भाई.' अमेरिकी बिजनेसमैन ग्यारी वेनरचुक ने रैपर की मौत पर लिखा है कि, 'इसे पूरे दिन पचा पाना कठिन रहा. आपकी दयालुता, गर्मजोशी और प्रतिभा को भुलाया नहीं जाएगा.'

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Collection Day 18: तीसरे संडे सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बनी 'स्त्री 2', 'जवान-गदर 2' को दी पटखनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम
होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर संग किया काम

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget