एक्सप्लोरर

'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'

Ranveer Singh At NMACC: बीते दिन रणवीर सिंह ता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी के जश्न में शामिल हुए. इस दौरान एक्टर ने अपने लुक से महफिल लूट ली.

रणवीर सिंह अपनी बैक टू बैक रिलीज दो फ़िल्मों 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' की सुपर सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. पहली फ़िल्म ने उम्मीदों से कहीं ज़्यादा अच्छा परफॉर्म किया था और दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था. वहीं पिछले महीने रिलीज़ हुआ इसके सीक्वल ने तो धुरंधर को ही मात दे दी है. अब ये फिल्म भारत में 1000 करोड़ के आँकड़े को छूने के करीब है. इन दोनों फिल्मो की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह पहली बार शुक्रवार, 3अप्रैल को पब्लिकली स्पॉट हुए. दरअसल एक्टर मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर की चाल-ढाल से लुक तक सब बदला बहुआ नजर आया. उनकी वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.

रणवीर सिंह ने अपने स्टाइलिश अंदाज़ से किया हैरान
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन में रणवीर सिहं एक बंदगला सूट में पहुंचे थे और काफी रॉयल लग रहे थे. एक लाइट कलर के पॉकेट स्क्वायर ने उनके आउटफिट में एक खास अंदाज़ जोड़ दिया था. उन्होंने अपने लुक को एक स्टड ईयररिंग और टिंटेड ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था. पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए, उन्होंने स्माइल की और फिर इवेंट के अंदर चले गए.  रणवीर इस इवेंट में अकेले आए थे. उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण इस इवेंट में नज़र नहीं आईं.

सलमान खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जैकी श्रॉफ सहित कई मशहूर हस्तियां भी इस इवेंट में मौजूद थीं.

View this post on Instagram
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

रणवीर सिंह के लुक पर फिदा हुए फैंस
वहीं धुरंधर और धुरंधर 2 की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का बदला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्टर के रॉयल अंदाज पर फैंस जान छिड़क रहे हैं. रणवीर के लुक पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, “बॉलीवुड का धुरंधर!” दूसरे ने कहा, “वह बहुत हैंडसम लग रहे हैं!” एक और फैन ने लिखा, “उनके चेहरे पर मुस्कान देखना बहुत ही सुकून देने वाला हैय उनके चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही है.” एक कमेंट में लिखा था, “धुरंधर के लिए वह सारी सफलता के हकदार हैं. क्या ज़बरदस्त परफॉर्मेंस है!”

धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार

धुरंधर और धुरंधर 2 के बारे में
पहली फिल्म में रणवीर सिंह को एक भारतीय जासूस हमजा अली मजारी के तौर पर दिखाया गया था, जो भारत को निशाना बनाने वाले एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लयारी के गैंग्स में घुसपैठ करता है, और साथ ही पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में भी सत्ता की सीढ़ियां चढ़ता है. सीक्वल इस बात की बैकस्टोरी बताती है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत सिंह रंही, हमज़ा बन जाता है. यह रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी के जासूस हमज़ा अली मज़ारी में होने वाले मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बदलाव के इर्द-गिर्द घूमती है. रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपने-अपने किरदारों को दोबारा निभाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget