एक्सप्लोरर

'जौहर' का सीन शूट करने के बाद रणवीर हो गए थे बेहोश, जानें 'पद्मावत' की शूटिंग के दिलचस्प किस्से

'पद्मावत' की रिलीज के बाद रणवीर ने मीडिया से इस फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कई सारे दिलचस्प किस्से फैंस के साथ साझा किए.

नई दिल्ली: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के रोल के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं. इस रोल के लिए रणवीर ने शरीर के साथ-साथ भाषा और व्यवहार में भी बदलाव के लिए काफी मेहनत की थी. ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के बाद इस किरदार से बाहर निकलने के लिए रणवीर को मनोचिकित्सक की सलाह लेनी पड़ी थी. कड़ी मेहनत के बाद भी फिल्म की शूटिंग रणवीर के लिए इतनी आसान नहीं थी.

हाल ही में फिल्म की रिलीज के बाद रणवीर ने मीडिया से इस फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कई सारे दिलचस्प किस्से फैंस के साथ साझा किए. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रणवीर ने बताया है कि वो खिलजी जैसे क्रूर किरदार को निभाने के कतई मूड में नहीं थे. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने बताया है कि वो इस रोल को शुरू में नहीं निभाना चाहते थे. इसके साथ ही जब उन्होंने इस रोल के बारे में अपने परिवार और करीबियों तो बताया तो सभी ने उनसे इस रोल को करने के लिए मना किया क्योंकि सभी का मानना था कि इस रोल से रणवीर की फिल्मों में एक निगेटिव इमेज बन जाएगी जिसे फैंस अपने दिल में बसा लेंगे और रणवीर से नफरत करने लगेंगे.

ranveer-singh-twitter_640x480_71506999059

रणवीर का मानना है कि हमारे देश के ऑडियंस काफी भावुक हैं लेकिन वो कुछ हटके करना चाहते थे. इसके चलते उन्होंने ये रिस्क लिया और खिलजी की भूमिका को पर्दे पर उकेरने के लिए हामी भर दी. रणवीर ने बताया है कि जौहर सीन के वक्त रणवीर उल्टियां करने वाले थे. इसके साथ ही 'खलबली' गाने के दौरान उनकी टांगे बेजान सी हो गई थीं. 'खलबली' गाने के में बात करते हुए रणवीर ने कहा, ''मेरी टांगे बिलकुल बेजान हो गईं थीं. मुझे ऐसा लगा कि मेरी टांगे जैली बन चुकी हैं. वहीं, विरोध के चलते मुझे 30-30 दिन तक बिना एक दिन का ब्रेक लिए शूटिंग करनी पड़ी. दरअसल, मेरे सीक्वेंस सबसे बाद में शूट हुए थे.''

khalbali

इसके साथ ही फिल्म के सबसे लोकप्रिय सीन जौहर की शूटिंग के बारे में बात करते हुए रणवीर ने बताया कि इस सीन को 45 डिग्री में शूट किया गया था. मई के महीने में फिल्म सिटी में 45 डिग्री टेम्परेचर में शूटिंग और इसके साथ ही अपने शरीर पर 12 किलो का लेदर कॉस्ट्यूम पहने हुए थे. इस सीन के लिए इतना ही काफी नहीं था. रणवीर ने बताया कि सीन में गर्मी और लेदर कॉस्ट्यूम के साथ-साथ उन्हें लगातार दौड़ते रहना था.

डायरेक्टर ने जब कट बोला तो रणवीर आंखों के आगे धुंधलापन छा गया. वापस होश में आने के लिए रणवीर को पानी दिया गया. ऐसे में रणवीर ने अपनी हिम्मत बढ़ाने के लिए वॉमिट का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही खिलजी के रोल के लिए रणवीर ने अपनी आवाज पर भी काफी मेहनत की है. इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि मैं डेढ़ साल से अपनी खराब आवाज से जूझ रहा था और हर दिन अपनी वास्तविक आवाज खो देता था.

ranveer

रणवीर ने बताया कि फिल्म देखने के उनके एक फिल्मों से जुड़े करीबी दोस्त ने मैसेज किया जिसमें लिखा था, बॉलीवुड में तीन ही विलेन याद किए जाएंगे: गब्बर, मोगेंबो और खि‍लजी. तब कहीं जाकर रणवीर को लगा कि उनकी मेहनत रंग लाई. इस किरदार के साथ इंसाफ करने के लिए रणवीर ने शूटिंग से पहले कड़ी मेहनत की थी. खिलजी के रोल की तैयारियों के बारे में बात करते हुए रणवीर ने बताया कि इस रोल के लिए खुद को तैयार करने के लिए वो अंधेरी कोठरियों में रहे थे ताकि पूरी तरह से रोल को पर्दे पर बखूबी निभा सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget