एक्सप्लोरर

मोहब्बत की राह में कइयों से दिल लगा चुकीं हैं दीपिका, अब रणवीर की बनेंगी दुल्हन

दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से कि थी. इसके बाद साल 2007 में फराह खान ने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. मॉडलिंग के दिनों से ही मीडिया में दीपिका के अफेयर्स की खबरें आती रही हैं.

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तारीख का एलान कर दिया है. ये जोड़ी 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है. दीपिका और रणवीर को आज बॉलीवुड के सबसे सफल कलाकारों में शुमार किया जाता है. रणवीर और दीपिका दोनों बॉलीवुड के मोस्ट पेड स्टार्स में से हैं. दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपनहेगन में हुआ था. स्कूल के दिनों में  दीपिका अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती थीं, हालांकि कॉलेज में उन्होंने अपना मन बदला और मॉडलिंग की शुरुआत कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका 17 साल की उम्र में पहली बार रैम्प पर चलीं.

दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से कि थी. इसके बाद साल 2007 में फराह खान ने अपनी 'ओम शांति ओम' से दीपिका को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. मॉडलिंग के दिनों से ही मीडिया में दीपिका के अफेयर्स की खबरें आती रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका, रणवीर से पहले भी कई और लोगों के साथ रिलेशन में रह चुकीं हैं.

रणवीर सिंह से पहले इनके साथ जुड़ चुका है दीपिका का नाम

1.निहार पांड्या

मुंबई आने के बाद दीपिका ने साल 2005 में निहार पांड्या नाम के मॉडल को डेट करना शुरू किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निहार और दीपिका उस वक्त करीब 3 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहे. हालांकि बाद में दीपिका उनसे अलग हो गई थीं.

2. उपेन पटेल

दीपिका का नाम कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा था. उस दौरान दीपिका और उपेन का एक हॉट फोटोशूट भी सामने आया था जिससे इनके अफेयर की खबरों को और भी बल मिला. हालांकि बाद में दोनों जुदा जुदा रहने लगे.

3.मुजम्मिल इब्राहिम

रिपोर्ट्स की मानें तो एक वक्त पर दीपिका मुजम्मिल इब्राहिम नाम के एक मॉडल के साथ भी रिलेशन में रहीं. इनके और दीपिका के रिलेशन के बारे में खुद मुजम्मिल इब्राहिम ने बताया था, "मैं और दीपिका रिलेशन में थे. हम दोनों ने कुछ ऐड फिल्मों में काम भी किया था. लेकिन ये बीते वक्त की बात है." इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था.

4. युवराज सिंह

दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चाए हुई थीं. हालांकि इन दोनों सितारों ने कभी अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की थी. दोनों एक दूसरे को दोस्त ही बताया करते थे.

5. रनबीर कपूर

रनबीर कपूर को बी-टॉउन के सबसे हॉट और चार्मिंग एक्टर माना जाता है. रनबीर और दीपिका के लव अफेयर ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन कहा जाता है कि रनबीर की मां नीतू सिंह को दीपिका खास पसंद नहीं थीं जिस वजह से ये दोनों अलग हो गए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका रणबीर कपूर से अलग होने के बाद डिप्रेशन तक में चली गई थीं.

6. सिद्धार्थ माल्या

बैंक फ्रॉड के आरोप में देश से फरार चल रहे व्यापारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका के अफेयर की खबरें खूब आई थीं. दीपिका को कई बार जूनियर माल्या के साथ उनकी IPL टीम बेंगलुरु को सपोर्ट करते भी देखा गया था. कहा जाता है सिद्धार्थ ने दीपिका को 60 करोड़ का फ्लैट भी गिफ्ट किया था. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला था.

दीपिका ने कभी इन सब के बारे में खुलकर बात नहीं की. मीडिया में ये खबरें सिर्फ अफवाहों के आधार पर चलाई जाती रहीं. लेकिन अब फाइनली बॉलीवुड की ये मस्तानी अपने बाजीराव के घर जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए निकली पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
Tiger Shroff Firing Case: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बयान जारी कर बताया सच
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बताया सच
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget