एक्सप्लोरर

'मर्दानी 2' का प्रमोशन करने दुबई पुलिस स्टेशन पहुंचीं रानी मुखर्जी, यहां देखिए तस्वीरें

रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'मर्दानी 2' का जबरदस्त प्रमोशन किया. इस दौरान उन्होंने दुबई पुलिस की महिलाओं के साथ मस्ती और बातचीत की.

नई दिल्ली: 2014 की सीक्वेल फिल्म 'मर्दानी 2' के प्रमोशन के लिए रानी मुखर्जी कोई कसर नहीं छोड़ी. अलग-अलग मंच से रानी मुखर्जी ने अपने फैंस से इस फिल्म को देखने की अपील की. फिल्म के सिलसिले में मुंबई में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर महिला पुलिसकर्मियों के काम की स्थिति को जाना तो वहीं ट्रैफिक पुलिस से भी बात की. इतना ही नहीं दिलचस्प ये हैं कि रानी विदेश में भी प्रमोशन करने से पीछे नहीं रही.

दुबई के पुलिस स्टेशन पहुंचीं रानी मुखर्जी 

बॉलीवुड अदाकारा दुबई में स्मार्ट पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां उन्होंने पुलिस स्टेशन के कामकाज के तरीकों के बारे में जाना. उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उनसे जाना कि किस तरह की वारदात से उनका सामना होता है और कैसे इस पर कार्रवाई की जाती है.

इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं उनकी बहादुरी और हिम्मत को सलाम करती हूं. उनको दोहरी जिंदगी को मैनेज करना पड़ता है. जिस खूबी से ये लोग काम को अंजाम देती हैं उसका मैं बहुत सम्मान करती हूं. इसलिए मेरी फिल्म 'मर्दानी 2' उनको समर्पित है. मैं उम्मीद करती हूं कि मेरी फिल्म देखनेवाले पुलिस अधिकारियों की चुनौतियों से रुबरु होंगे."

आपको बता दें कि रानी मुखर्जी 'मर्दानी 2' में मुख्य भूमिका में हैं. इसमें उन्हें सीरिलय रेपिस्ट को गिरफ्तार करने की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ होने वाली असमानता के बारे में है. जिसमें बॉलीवुड अदाकारा निर्भीक, निडर और बेबाक पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभा रही हैं. 2014 की फिल्म मर्दानी में उन्हें बाल तस्कर गिरोह के सरगना से लड़ते हुए देखा गया था. जिसमें उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी.

यहां देखिए मर्दानी 2  का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget