एक्सप्लोरर

Birthday Special: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कुणाल कपूर ने विदेश में बेचे हैं आम, अमिताभ से है खास रिश्ता

Happy Birthday Kunal Kapoor: कुणाल कपूर ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की. लेकिन बॉलीवुड में पॉपुलैरिटी उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिली. जानें अमिताभ बच्चन संग खास रिश्ता रखने वाले इस एक्टर के बारे में

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कुणाल कपूर इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. एक्टर वेब सीरीज और मॉडलिंग की दुनिया में छाए हुए हैं. शनिवार को कुणाल कपूर 48वां जन्मदिन मनाएंगे. बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कुणाल कपूर का रिश्ता अमिताभ बच्चन के परिवार से है, जो उनकी ही फैमिली का हिस्सा है. वो अमिताभ के भाई के दामाद हैं.

शुरूआती दौर में आम बेचते थे अभिनेता 
कुणाल कपूर का जन्म 18 अक्टूबर 1975 को मुंबई में हुआ था और वो पंजाबी परिवार से आते हैं. बता दें, एक्टर का अमिताभ बच्चन से भी खास रिश्ता है. कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के भाई के दामाद हैं. एक्टर की शुरुआती पढ़ाई भी मुंबई में ही हुई, लेकिन बाद में वो पैसे कमाने के लिए हांगकांग चले गए.

एक इंटरव्यू में कुणाल कपूर ने खुलासा किया था कि गरीबी के दिनों से बचने के लिए उन्होंने हांगकांग में आम निर्यात करने का काम शुरू किया था, लेकिन वो नौकरी मजबूरी में कर रहे थे. शुरुआत से ही फिल्मों में आना उनका पहला लक्ष्य था. जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने नौकरी छोड़ मुंबई में वापसी कर ली.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Kapoor (@kunalkkapoor)

रंग दे बसंती ने दिलाई असली पहचान 
कुणाल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अक्स' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की और बाद में अपनी एक्टिंग को सुधारने के लिए एक्टर नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में काम सीखा. फिल्म 'मीनाक्षी' से कुणाल को पहला फिल्मी ब्रेक मिला, जिसमें वो एक्ट्रेस तब्बू के साथ दिखे, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली थी, जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की. इस फिल्म में कुणाल की एक्टिंग को भरपूर तारीफें मिली और उन्हें फिल्म के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगिरी में नॉमिनेट भी किया.

इस फिल्म ने चमका दी कुणाल कपूर की किस्मत 
'रंग दे बसंती' की वजह से कुणाल की जिंदगी में बदलाव आया है और उन्होंने बड़े बैनर यशराज फिल्म्स के साथ बैक-टू-बैक फिल्में साइन की, जिनमें 'बचना-ए-हसीनों', 'चुनरी में दाग', और 'आजा नच ले' शामिल थीं. तीनों ही फिल्मों में एक्टर साइड रोल में थे और फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला प्रदर्शन किया. हालांकि कुणाल कुछ सालों तक पर्दे से दूर रहे और फिर संजय दत्त के साथ वापसी की. उन्होंने 'वेलकम तो सज्जनपुर' और 'हैट्रिक' जैसी फिल्मों में काम किया और कई पुरस्कार भी अपने नाम किए.
Birthday Special: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कुणाल कपूर ने विदेश में बेचे हैं आम, अमिताभ से है खास रिश्ता

कई प्रेस्टीजियस अवार्ड्स से नवाजे जा चुके हैं एक्टर 
कुणाल को 'रंग दे बसंती' में जबरदस्त एक्टिंग के लिए जूरी अवॉर्ड, 2006 में डेब्यू एक्टर के लिए जूम ग्लैम अवार्ड, 2007 में फिल्म 'वीरम' के लिए अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड और 2022 में बेस्ट डेब्यू सीरीज एक्टर (द अम्पायर) के लिए अवॉर्ड मिला था. हाल ही में कुणाल को सैफ अली खान के साथ सीरीज 'ज्वेल थीफ' में देखा गया, जिसमें उन्होंने पुलिसवाले की भूमिका निभाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget