एक्सप्लोरर

तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को 8 जुलाई को रांची कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

उल्लेखनीय है कि ये पूरा मामला तीन करोड़ रुपये के दो चेक के बाउंस हो जाने से संबंधित है. अमीषा पटेल और कुणाल घूमर ने अपनी फिल्म 'देसी मैजिक' को कम्प्लीट करने के लिए जनवरी, 2018 में अजय कुमार सिंह नामक फाइनेंसर/निर्माता से 2.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था.

मुम्बई : अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर व बॉयफ्रेंड कुणाल घूमर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म के लिए लिया गया कर्ज नहीं लौटाने के‌ मामले में दोनों को 8 जुलाई के दिन रांची के सत्र न्यायालय में हाजिर होने का आदेश हाजिर किया है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में दोनों को रांची की अदालत में 17 जुलाई को पेश होना था,‌ मगर दी गई तारीख पर पेश नहीं होने के चलते अब कोर्ट ने नई तारीख पर हाजिर होने का आदेश दिया है.

उल्लेखनीय है कि ये पूरा मामला तीन करोड़ रुपये के दो चेक के बाउंस हो जाने से संबंधित है. अमीषा पटेल और कुणाल घूमर ने अपनी फिल्म 'देसी मैजिक' को कम्प्लीट करने के लिए जनवरी, 2018 में अजय कुमार सिंह नामक फाइनेंसर/निर्माता से 2.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था.

तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को 8 जुलाई को रांची कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

अमीषा और कुणाल ने अपनी कंपनी के साथ हुए एक कानूनी समझौते के तहत वादा किया था कि अगर छह महीने में फिल्म बनकर रिलीज नहीं हुई, तो उन्हें 2.5 करोड़ रुपये की मूल रकम के साथ 50 लाख रुपये का ब्याज यानि कुल तीन करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे. ऐसे में कर्ज लौटाने के नाम पर जब सितंबर, 2018 को 2.5 करोड़ और 50 लाख रुपये के दो चेक अजय कुमार सिंह के नाम पर जारी किए गए, तो जमा कराए जाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए.

तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को 8 जुलाई को रांची कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

अजय कुमार सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा, "अपने पैसे वापस पाने के लिए सितंबर, 2018 से लेकर मार्च, 2018 तक मेरे और अमीषा के बीच वॉट्सऐप के जरिए लगातार बातचीत होती रही, मगर कई बार आना-कानी करने के बाद मार्च महीने में उन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया और तब से हमारे बीच कोई संपर्क नहीं है. ऐसे में मैंने कोर्ट का सहारा लेना उचित समझा."

तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को 8 जुलाई को रांची कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

बतौर निर्माता अजय कुमार सिंह की पहली फिल्म 'द फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' जल्द रिलीज होने जा रही है, जिसमें जिम्मी शेरगिल और माही गिल मुख्य भूमिकाओं में हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ को बताया, "कर्ज के तौर पर दिए गए और ब्याज की रकम लौटाने से संबंधित मैसेज के आदान-प्रदान के दौरान अमीषा ने मुझे कई रसूखदार पॉलिटीशियन और कारोबारियों के नाम गिनाकर व उनकी तस्वीरें भेजकर मुझपर दबाव बनाने की कोशिश की. उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें कोर्ट-वोर्ट से डर नहीं लगता. वॉट्सऐप पर हुई ऐसी सारी चैट्स मैंने सेव कर रखी हैं."

तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को 8 जुलाई को रांची कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

इस मामले में अमीषा पटेल और कुणाल घूमर का पक्ष जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने दोनों से संपर्क करने की लगातार कोशिश की, मगर खबर लिखे जाने तक दोनों की तरफ से हमें कोई जवाब नहीं आया.

गौरतलब है कि अमीषा और कुणाल ने अपनी नई कंपनी के तहत अपनी पहली फिल्म 'देसी मैजिक' का निर्माण 2013 में शुरू किया था और फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों का हवाला देकर दोनों ने अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. बता दें कि इस फिल्म में अमीषा पटेल खुद डबल रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में जाएद खान, साहिल श्रॉफ, रवि किशन और रणधीर कपूर अहम रोल में हैं.

सास बहू और साजिश: देखिए फुल एपिसोड । 29 June 2019

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 8 बजे तक 32 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 8 बजे तक 32 करोड़ के हुई पार
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर और यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget