एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर की किताब 'खुल्लम खुल्ला' में रणबीर कपूर ने पिता के इस राज़ से उठाया था परदा

रणबीर कपूर ने लिखा कि ऋषि कपूर ने अपनी भूमिकाओं में विविधता लाने के लिए नए नए प्रयोग करने शुरू कर दिए थे. रणबीर कपूर लिखा कि उनके पिता ने करियर के दूसरे दौर में अपने काम में आनंद लेना शुरू कर दिया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने ऋषि कपूर की किताब 'खुल्लम खुल्ला' के प्राक्कथन में पिता के बारे में कई ऐसी बातें लिखी हैं, जो उनके चाहने वालों को ज़रूर जाननी चाहिए. लगभग 50 साल के अपने सिनेमाई करियर में 67 साल के ऋषि कपूर ने कई शानदार फिल्में की. लेकिन आखिरी फिल्म करने तक काम को लेकर उनका जज़्बा वैसा ही रहा, जैसा जवानी के दिनों में हुआ करता था.

किताब के प्राक्कथन में रणबीर कपूर ने ऋषि कपूर की सिनेमा में इतनी लंबी पारी को लेकर लिखा है कि वो पहले 20 साल शायद एक तरह का रोल निभाते रहे, लेकिन करियर के दूसरे पड़ाव पर उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपनी क्षमताओं को दोबारा विकसित किया.

रणबीर ने लिखा कि ऋषि कपूर ने अपनी भूमिकाओं में विविधता लाने के लिए नए नए प्रयोग करने शुरू कर दिए थे. उन्होंने लिखा कि उनके पिता ने करियर के दूसरे दौर में अपने काम में आनंद लेना शुरू कर दिया था. साथ ही उन्होंने अपनी भूमिकाओं को निभाने में बच्चों जैसा उत्साह और स्वच्छन्द रवैया अपना लिया. रणबीर ने कहा कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि अभिनय के लिए उनके अंदर एक खास लगन थी. रणबीर ने इन बातों का ज़िक्र करते हुए लिखा कि उनके पिता की लंबी पारी और इस इंडस्ट्री में सम्मानपूर्वक ढंग से टिके रहने का राज़ भी यही है.

प्राक्कथन में रणबीर ने उन तमाम बातों का भी ज़िक्र किया है, जो उन्होंने अपने पिता से सीखीं हैं. उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने साल 2006-07 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की तब वो अपने परिवार के साथ ही रहते थे. रणबीर ने बताया कि उस वक्त वो देखा करते थे कि वो रोज़ सुबह शूटिंग के लिए तैयार होते थे. सालों तक इस इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई थी. उन्होंने बताया कि उनके पिता शूटिंग से जुड़ी छोटी से छोटी चीज़ पर भी खास ध्यान देते थे और इस आदत में कभी परिवर्तन नहीं आने दिया.

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में ऋषि कपूर का निधन हो गया था. वो काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. कुछ महीने पहले ही वो न्यूयॉर्क से इलाज करा कर लौटे थे. हालांकि कोलोन इनफेक्शन की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget