एक्सप्लोरर

Ranbir Kapoor ने फैंस से की Vikram Vedha देखने की अपील, कहा- अगले हफ्ते रिलीज हो रही है शानदार फिल्म

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर नेशनल सिनेमा डे के मौके पर फैंस से मिले. मुंबई में ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने थिएटर में फैंस से बातचीत की.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. नेशनल सिनेमा डे के मौके पर फिल्मों की टिकट 75 रुपये कर दी गई थी. जिसके बाद ब्रह्मास्त्र की कमाई में बहुत इजाफा हुआ है. शुक्रवार को सारे शो हाउसफुल थे. नेशनल सिनेमा डे के मौके पर ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग रखी गई थी जहां रणबीर कपूर ने अपने फैंस से मुलाकात की. रणबीर फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ मुंबई के एक थिएटर में गए थे. जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की. इस दौरान रणबीर ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का प्रमोशन भी किया. रणबीर ने इस दौरान फैंस से एक रिक्वेस्ट भी की है.

ब्रह्मास्त्र के शो के बाद रणबीर कपूर ने ऑडियन्स से बातचीत की. उन्होंने इस दौरान विक्रम वेधा का प्रमोशन किया. ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ राधिका आप्टे और रोहित सराफ अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. ये 2017 में इसी नाम से आई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है.

विक्रम वेधा देखने की अपील की
पिंकविला के वीडियो के मुताबिक रणबीर स्क्रीनिंग के दौरान फैंस से कहते हैं हम जल्द ही ब्रह्मास्त्र का 2 और 3 पार्ट बनाएंगे. तब तक सिनेमा का सपोर्ट करते रहिए. अगले हफ्ते भी एक बहुत अच्छी फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हो रही है. उसे भी सपोर्ट कीजिए. बहुत शुक्रिया.

पूछा कैसी लगी ब्रह्मास्त्र
रणबीर ने इस दौरान ऑडियन्स से फिल्म को लेकर फीडबैक भी मांगा. उन्होंने पूछा- पिक्चर कैसी लगी, ठीक-ठाक लगी. जिसका जवाब ऑडियन्स ने चियर करके जवाब दिया. उन्होंने आगे कहा- बहुत बहुत शुक्रिया. यह हिंदी सिनेमा के लिए एतिहासिक दिन है. ये नेशनल सिनेमा डे है और आपको फिल्म का सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया.

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. वहीं शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण का कैमियो है.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपने न्यूयॉर्क इवेंट का वीडियो, विदेश में गोलगप्पे खाती नजर आईं 'देसी गर्ल'

'मैंने पायल है छनकाई' गाने को रिक्रिएट करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, फाल्गुनी पाठक ने शेयर किए मीम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Digital Fraud Victims के लिए RBI का Big Relief Plan | Paisa Live
Ghaziabad News : हो जाएं सावधान..बाजार में आ चुकी हैं नकली दवाएं..जांच परख के बाद ही खरीदें
Border 2: Varun Dhawan की Casting, Trolling और VFX पर खास बातचीत Nidhi Dutta के साथ
FII Selling के बीच 3 Stocks में Heavy Buying — Feb 2026 Market Volatility Explained | Paisa Live
Senior Living Homes बना Real Estate का Smartest Investment Option | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान
क्या खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए मजबूर कर सकता है ICC, पाकिस्तान की डिमांड के बीच जान लीजिए जवाब
क्या खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए मजबूर कर सकता है ICC, पाकिस्तान की डिमांड के बीच जान लीजिए जवाब
नो पार्किंग की सजा या कानून का दुरुपयोग? स्कूटी समेत युवक को क्रेन ने हवा में उठाया, वीडियो वायरल
नो पार्किंग की सजा या कानून का दुरुपयोग? स्कूटी समेत युवक को क्रेन ने हवा में उठाया, वीडियो वायरल
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार
'हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते', AIMIM नेता शौकत अली का मोहन भागवत पर पलटवार
'हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते', AIMIM नेता शौकत अली का मोहन भागवत पर पलटवार
Embed widget