एक्सप्लोरर

Brahmastra: रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' देख लोगों ने पकड़ा सिर, रिव्यू में लिखा 'फिल्म देखने डस्टबिन साथ ले जाएं '

Twitter Reactions On Brahmastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है.लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने जानिए इसे देखने के बाद कैसे रिएक्शन्स दिए हैं.

Brahmastra Reactions: आखिरकार वह दिन आ ही गया जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में पहुंच गई है. फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से बज़ बना हुआ था. कोरोना महामारी के कारण भी फिल्म की रिलीज कई बार टली. अब जो यह बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है तो कई लोगों के मन में एक सवाल जरूर होगा कि आखिर यह फिल्म है कैसी. चलिए फिर आपको इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं से रूबरू करवाते हैं.

हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसके बाद हर तरफ से फिल्म को अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे थे. वहीं बड़े पर्दे पर जब दर्शकों ने यह फिल्म देखी तो सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन का सैलाब आ गया. ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई है. लोग फिल्म के चाइल्डिश डायलॉग्स और जबरदस्ती की लव स्टोरी को घटिया बता रहे हैं. 

'फिल्म देखने डस्टबिन साथ ले जाएं'
एक यूजर ने लिखा है कि 'जो ये फिल्म देखने जाए वो डस्टबिन साथ रखे क्योंकि अगर आपने सीट पर उल्टी कर दी तो कर्मचारियों को मेहनत हो जाएगी'. एक अगले यूजर ने लिखा 'अगर आंखें बचानी है तो न देखें इसे क्योंकि फिल्म में हर तरफ सिर्फ आग ही आग है'. लोग फिल्म को डिजास्टर बता रहे हैं.

लोगों ने कहा पैसा बर्बाद
फिल्म पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. लोग फिल्म देखने के बाद करण जौहर से अपने-अपने पैसे मांग रहे हैं. एक यूजर ने रणबीर कपूर की तस्वीर पर फिल्म ए दिल है मुश्किल के गाने के बोल 'अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना' लिखा है, जो वायरल हो रहा है.


Brahmastra: रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' देख लोगों ने पकड़ा सिर, रिव्यू में लिखा 'फिल्म देखने डस्टबिन साथ ले जाएं

लोग रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं.

क्या है फिल्म का कॉन्सेप्ट?
बता दें कि फिल्म में अलौकिक शक्तियों पर प्रेम की जीत को दिखाया गया है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागा अर्जुन भी नजर आए हैं. फिल्म में शाहरुख खान का कैम्यो रोल है. फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 400 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म पर इतने निगेटिव रिएक्शन्स के बाद आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है यह देखना अहम होगा.

यह भी पढ़ें- Bollywood Buzz: ट्रोल्स ने सारा को दीपिका की 'कामवाली,' तो रणवीर को 'कारपेंटर' बताया, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे तीनों

Brahmastra leak: ब्रह्मास्त्र से शाहरुख खान का वीडियो हुआ लीक, कैमियो रोल ने फैंस को किया दिवाना

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget