एक्सप्लोरर

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, रोमांटिक पोस्ट शेयर किया विश

Wedding Anniversary: एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं.

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अक्सर अपने स्टाइल और खुशमिजाज अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं. पर्दे पर वो जितनी जीवंत और खुशमिजाज दिखती हैं उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुश रहती हैं. आज उनके और उनके पति जैकी भगनानी की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं.

रकुलप्रीत का प्यार भरा मैसेज
शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर रकुलप्रीत ने जैकी के लिए बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा, 'मेरे प्यार को शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं. तुम बिल्कुल मेरे सपनों की तरह हो. तुम्हारे साथ रहना सपनों जैसा ही है. तुम मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट और सबसे अच्छे दोस्त हो. इन सबके साथ ही तुम एक नर्म दिल इंसान भी हो. तुम्हारा जीवन जीने के तरीके पर मुझे बहुत गर्व है. मेरे जीवन को प्यार, हंसी और रोमांच से भरने के लिए शुक्रिया. उम्मीद करती हूं कि आने वाले कई साल हम मिलकर खूबसूरत यादें बनाते रहेंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

जैकी भगनानी का रूमानी अंदाज
जैकी ने भी अपनी पत्नी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'तुम्हारी मेरी जिंदगी में जगह को शब्दों में लिख पाना मुश्किल है. मैं शायद कभी पूरी तरह से ये नहीं बता पाऊं कि तुम मेरे लिए क्या हो लेकिन आज मैं बस तुम्हें अपने जीवन में होने के लिए मेरी एक अच्छी दोस्त बनने और मेरी होने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं.' जैकी ने आगे कहा कि ये दो साल उनके लिए दो पल की तरह थे क्योंकि हर पल उनके साथ समय को रोक देता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jackky V Bhagnani (@jackkybhagnani)

प्यार की शुरुआत
रकुलप्रीत और जैकी कभी एक-दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे. लॉकडाउन के समय दोनों करीब आए और फिर कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिलते रहते थे. धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपना शुरू हो गया था. 2021 में उन्होंने अपने रिलेशन को फैंस के सामने रिवील कर दिया था.

शादी और खास पल
डेटिंग के तीन साल बाद 21 फरवरी 2024 को कपल ने गोवा में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी. शादी के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में स्पेशल पल बिताते देखा जाता है. आज की सालगिरह पर दोनों के प्यार और साथ को देखकर फैंस भी खूब खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Ramayana New Glimpse First Review: 'भगवान राम के किरदार में छाए रणबीर', 'रामायण' की पहली झलक का फर्स्ट रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Dhurandhar 2 BO Day 14: 'धुरंधर 2' के कहर से कांपा बॉक्स ऑफिस, 14वें दिन भी धुआंधार छापे करोड़ों, अब 1000 करोड़ पर है नजर
'धुरंधर 2' के कहर से कांपा बॉक्स ऑफिस, 14वें दिन भी धुआंधार छापे करोड़ों
कभी दिव्या दत्ता ने एक साथ साइन कर ली थीं 20 फिल्में, फिर क्यों लौटा दिया था साइनिंग अमाउंट? चौंका देगी वजह
कभी दिव्या दत्ता ने एक साथ साइन कर ली थीं 20 फिल्में, फिर क्यों लौटा दिया था साइनिंग अमाउंट?
Entertainment Live: लाइव: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, सौरभ गांगुली की फिल्म में दिखेंगे राजकुमार राव
लाइव: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, सौरभ गांगुली की फिल्म में दिखेंगे राजकुमार राव
Advertisement

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
World Richest Cricketer: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
Assembly Election 2026 Live: बंगाल समेत 4 राज्यों के चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर बड़ी खबर, ले लिया ये फैसला
Assembly Election 2026 Live: बंगाल समेत 4 राज्यों के चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर बड़ी खबर, ले लिया ये फैसला
Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
Video: एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
Embed widget