Rakhi Special: बॉलीवुड के ये 10 गाने बना देंगे आपके रक्षाबंधन को और भी खास
Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन के खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 ऐसे खास गाने जिन्हें अपने सिबलिंग्स के साथ सुनकर आप इस त्यौहार का मजा दोगुना कर सकते हैं.

Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन का सेलिब्रेशन इस बार दोगुना हो गया है, क्योंकि इस बार 15 अगस्त यानि की स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक ही दिन है. ये त्यौहार भाई और बहनों का होता है. सेलिब्रेशन के साथ-साथ इस दिन राखी की रस्म अदा की जाती है. बहन अपने भाई की कलाई में रेशम का धागा बांधती है. इस खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे खास गाने जिन्हें अपने भाई-बहनों के साथ सुनकर इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं.
इतना ही नहीं अगर आपके सिबलिंग्स आपसे रूठ भी गए हैं को इन गानों के जरिए आप उन्हें खास संदेश भेज सकते हैं और मना भी सकते हैं. तो देर किए बिना. यहां सुनिए ये रक्षाबंधन के खास गाने.
साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म 'राखी' का गाना 'राखी धागों का त्योहार' कुछ ऐसे ही खास गानों में शुमार है जो रक्षाबंधन स्पेशल होते हैं. महोम्मद रफी की आवाज में ये गाना अपके रक्षा बंधन का मजा दोगुना कर देगा.
फिल्म 'रेशम की डोर' का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से'
'रक्षाबंधन' एल्बम का गाना 'ये रक्षाबंधन सबसे बड़ा त्योहार है'. इस गाने को बेला सुलेखा ने गाया है.
फिल्म 'काजल' का गाना 'मेरे भइया, मेरे चंदा'. इस गाने को गाया है आशा भोसले ने.
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'बेईमान' का गाना 'ये राखी बंधन है ऐसा'. इस गाने को अपनी आवाज दी है लता मंगेशकर और मुकेश ने अपनी आवाज दी है.
फिल्म 'मजबूर' का गाना 'नहीं मैं, नहीं देख सकता तुझे रोते हुए' बेहद इमोशनल गाना है. इस गाने को किशोर ने आवाज दी है.
फिल्म 'तिरंगा' का गाना 'मेरी राखी का मतलब है प्यार भइया'. इस गाने को साधना सरगम ने गाया है.
फिल्म 'अंजाना' का गाना 'हम बहनों के लिए'. इस गाने को अपनी आवाज दी है लता मंशेकर ने.
फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'फूलों का तारों का'.
इसके साथ ही ही इस रक्षाबंधन पर सुनिए 'मेरी बहना ये राखी की लाज' गाना.















