एक्सप्लोरर

बीजेपी में शामिल नहीं होंगे रजनीकांत, कहा- मुझे ‘भगवा’ रंग में रंगने की हो रही है कोशिश

रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण नहीं दिया है. लेकिन उन्हें 'भगवा’ रंग में रंगने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने मीडिया और 'कुछ लोगों' पर ऐसे प्रयास करने का आरोप लगाया.

सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण नहीं दिया है. लेकिन उन्हें 'भगवा’ रंग में रंगने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने मीडिया और 'कुछ लोगों' पर ऐसे प्रयास करने का आरोप लगाया.

बीजेपी ने बयान दिया है कि पार्टी ने कभी ऐसा कोई दावा नहीं किया कि अभिनेता पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं.उधर, द्रमुक ने बयान दिया कि अभिनेता अपने बयान से किसके भगवा रंग से रंगे होने के संकेत दे रहे हैं? दिग्गज अभिनेता ने हालिया तिरुवल्लुवर विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें और प्रसिद्ध संत-कवि तिरुवल्लुवर दोनों को ‘भगवा’ रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है.

बीजेपी में शामिल नहीं होंगे रजनीकांत, कहा- मुझे ‘भगवा’ रंग में रंगने की हो रही है कोशिश

वरिष्ठ बीजेपी नेता पोन राधाकृष्णन से हाल ही में हुई मुलाकात और उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूर्व में दिए गए बयान के बारे में सवाल पूछा गया तो रजनीकांत ने कहा कि ऐसा कोई आमंत्रण उन्हें नहीं मिला है.

उन्होंने कहा ' कोई प्रस्ताव नहीं मिला है (बीजेपी की ओर से पार्टी में शामिल होने के लिए) बिल्कुल नहीं'. एक ठहाका लगाते हुए उन्होंने कहा ' मुझे बीजेपी के रंग में रंगने के प्रयास किए जा रहे हैं. तिरुवल्लुवर की तरह ही मुझे भी भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है...न तो तिरुवल्लुवर और न ही मैं इसमें फसूंगा.'

हेमा सरदेसाई ने किया अनु मलिक का बचाव तो भड़क गईं नेहा भसीन और सोना महापात्रा

संवाददाताओं द्वारा दोबारा पूछने पर रजनीकांत ने कहा ‘‘कुछ लोग, कुछ मीडिया... वे मुझे बीजेपी समर्थक के रूप में भगवा रंगने की कोशिश कर रहे हैं.’’ यह पूछे जाने पर कि मीडिया या बीजेपी, किसने उन्हें भगवा रंग में रंगने की कोशिश की? तो उन्होंने कहा ‘कुछ व्यक्ति.’

गौरतलब है कि एक नवंबर को बीजेपी की तमिलनाडु इकाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर तिरुवल्लुवर की रचना 'थिरुक्कुरल' का एक दोहा लिखा था जिसमें भगवान की पूजा नहीं करने पर शिक्षा के उपयोग पर सवाल उठाया गया था.

बीजेपी में शामिल नहीं होंगे रजनीकांत, कहा- मुझे ‘भगवा’ रंग में रंगने की हो रही है कोशिश

दोहे को टैग करते हुए, भगवा पार्टी ने कथित रुप से लोगों की आस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए द्रविड़ कड़गम, द्रमुक और वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि “उनकी शिक्षा का क्या उपयोग है?” पार्टी ने अपने माथे पर पवित्र भभूत लगाए भगवा वस्त्र में तिरुवल्लुवर की तस्वीर पोस्ट की थी. इस मुद्दे के साथ बीजेपी, द्रमुक और अन्य विपक्षी दलों के बीच तनातनी चल रही थी.

इस प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि मीडिया ने इसे बड़ा बना दिया, जो मूर्खतापूर्ण है. तिरुवल्लुवर धर्म और जाति की सीमाओं से परे एक संत थे. रजनीकांत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी ने कहा कि किसी से मिलना उसका लोकतांत्रिक अधिकार है.

आमिर खान ने रिलीज किया 'लाल सिंह चड्ढा' का लोगो, शाहरुख ने दिया ऐसा रिएक्शन

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा अगर कोई पार्टी में शामिल होने में दिलचस्पी रखता है तो उसे जरुर आमंत्रित किया गया है. तमिलनाडु सहित देश की कई हस्तियां और प्रतिष्ठित व्यक्ति पार्टी में शामिल हो रहे हैं. यह बात स्पष्ट हो जानी चाहिए कि हमने रजनीकांत के पार्टी में शामिल होने या उनके इच्छुक होने की बात कभी नहीं कही. बीजेपी को ऐसे कयासों में कोई दिलचस्पी नहीं है.

द्रमुक के कोषाध्यक्ष दुरई मुरुगन ने सुपरस्टार की टिप्पणी के जवाब में कहा कि यह रजनीकांत की व्यकितिगत राय है कि उन्हें बीजेपी के एक व्यक्ति के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. हमें नहीं पता कि रजनीकांत इस बात से क्या संकेत देना चाहते हैं. इस बीच आर्थिक मंदी पर सवाल के जवाब में रजनीकांत ने कहा कि सरकार को इससे निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget