एक्सप्लोरर

हेमा सरदेसाई ने किया अनु मलिक का बचाव तो भड़क गईं नेहा भसीन और सोना महापात्रा

सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीड़ित को दोषी मानना ठीक नहीं है और यही कारण है कि नाबालिग और उनके परिवार तो शिकायत तक नहीं करते. बीमार, मूर्ख महिला.

नई दिल्ली: पिछले दिनों नेहा भसीन नाम की गायिका ने संगीतकार अनु मलिक पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद सोना महापात्रा ने नेहा का समर्थन किया था. अब हेमा सरदेसाई नाम की एक गायिका अनु मलिक के समर्थन में आईं तो सोना ने ट्विटर पर उन्हें भी आड़े हाथों लिया है.

सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीड़ित को दोषी मानना ठीक नहीं है और यही कारण है कि नाबालिग और उनके परिवार तो शिकायत तक नहीं करते. बीमार, मूर्ख महिला.

नेहा भसीन ने भी ट्वीट किया और कहा कि ताली बजाने में दो हाथ लगते हैं, सच में? आपके लिए मैं अपने दोनों से धीरे-धीरे तालियां बजा रही हूं. कौन चाहता है कि अनु मलिक के बारे में सामने आकर बोले. बस उसका बचाव न करें क्योंकि आप भाग्यशाली हैं जिनसे अच्छा व्यवहार किया गया.

अगले ट्वीट में नेहा ने लिखा- आखिर में यह कहना है साल 2004 में यदि मैं 21 साल की नहीं होती तो मैं भागती नहीं बल्कि उसको जोर से थप्पड़ मारती. मेरे लिए यह बहस अब खत्म हो गई है.

आपको बता दें कि मीटू मूवमेंट के दौरान लगे आरोपों के कारण अनु मलिक के टीवी पर एक रियलटी शो के पिछले सीजन में जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी हालांकि इस सीजन में वापसी के बाद अब एक बार फिर से वो विवादों से घिर गए.

अनु मलिक की वापसी के बाद नेहा भसीन ने अनु मलिक को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया.

दरअसल सोना मोहपात्रा ने शो में अनु मलिक की वापसी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट में लिखा, "भारत में निर्भया स्तर की त्रासदी होने पर ही क्या लोग जागेंगे? मीटू मूवमेंट में अनु मलिक के खिलाफ बोलने के बाद मुझे जज की सीट छोड़ने के लिए कहा गया. मेरे को-जज ने कहा था कि मैंने अनु मलिक को जो पब्लिसिटी प्रदान की है उससे हमारे प्रतिद्विंदी शो की टीआरपी बढ़ गई है. एक साल बाद, सेक्शुएल हैरेसर एक बार फिर उसी सीट पर जाकर बैठ गया है."

सोना महापात्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए नेहा ने लिखा था कि, "मैं आपसे सहमत हूं. हम एक बेहद सेक्सिस्ट समाज में रहते हैं. अनु मलिक एक प्रीडेटर हैं. मैं भी 21 साल की उम्र में उनकी अजीब हरकतों को देखकर वहां से भाग गई थी. मैंने खुद को एक मुश्किल स्थिति से बचा लिया था. वे मेरे सामने एक सोफे पर लेटे हुए एक स्टूडियो में मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे. मैं इसके बाद वहां से झूठ बोलकर भाग गई थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget